फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Budh Vakri 2026: बुध की वक्री चाल से इन चार राशियों की बढ़ेंगी परेशानियां, जानें इससे बचने के उपाय

Sat, 21 Feb 2026 01:06 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति मेहरा Updated Sat, 21 Feb 2026 01:06 PM IST
सार

Budh Vakri 2026 Impact : जब बुध वक्री होते हैं तो निर्णय लेने की क्षमता, पढ़ाई, करियर और संचार से जुड़े मामलों में भ्रम या रुकावटें आ सकती हैं। कुछ राशियों को इस अवधि में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होगी। आइए जानते हैं किन राशियों पर इसका अधिक प्रभाव पड़ सकता है।

विज्ञापन
Budh Vakri 2026 impact on zodiac sign budh kumbh rashi me vakri
बुध वक्री 2026 - फोटो : Amar Ujala

Budh Vakri 2026 Upay In Hindi: 26 फरवरी 2026 को बुध ग्रह कुंभ राशि में वक्री हो जाएंगे और 21 मार्च 2026 तक वक्री अवस्था में ही रहेंगे। ज्योतिष शास्त्र में बुध को बुद्धि, तर्कशक्ति, संवाद और व्यापार का कारक ग्रह माना गया है। जब बुध वक्री होते हैं तो निर्णय लेने की क्षमता, पढ़ाई, करियर और संचार से जुड़े मामलों में भ्रम या रुकावटें आ सकती हैं। कुछ राशियों को इस अवधि में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होगी। आइए जानते हैं किन राशियों पर इसका अधिक प्रभाव पड़ सकता है।


Shani Dosha Remedies: शनि देव ले रहे हैं कड़ी परीक्षा तो शनिवार को करें ये उपाय, जीवन के कष्ट होंगे कम

कर्क राशि
बुध की वक्री चाल कर्क राशि वालों के लिए चुनौतियां बढ़ा सकती है। कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है, इसलिए हर काम को ध्यान और सावधानी से करें। छोटी-सी गलती भी आलोचना का कारण बन सकती है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई से भटक सकता है और एकाग्रता कम हो सकती है। इस दौरान बिना सोच-विचार कोई बड़ा निर्णय न लें। साथ ही सेहत को नजरअंदाज करना ठीक नहीं रहेगा।

Budh Vakri 2026 impact on zodiac sign budh kumbh rashi me vakri
कन्या राशि - फोटो : अमर उजाला

कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के जीवन में अचानक बदलाव संभव हैं। कुछ लोगों का ट्रांसफर अनचाही जगह पर हो सकता है। नौकरी और करियर में परिस्थितियां थोड़ी विपरीत रह सकती हैं, लेकिन धैर्य और मेहनत से हालात सुधरेंगे। जो लोग विदेश में शिक्षा लेने की योजना बना रहे हैं, उन्हें कुछ अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य के मामले में भी लापरवाही न करें।

Budh Vakri 2026 impact on zodiac sign budh kumbh rashi me vakri
मकर राशि - फोटो : अमर उजाला

मकर राशि
मकर राशि वालों के दूसरे भाव में बुध वक्री रहेंगे, जिससे वाणी पर नियंत्रण रखना बेहद जरूरी होगा। गलत शब्दों का इस्तेमाल कार्यस्थल और निजी जीवन में परेशानी खड़ी कर सकता है। करीबी लोग भी नाराज हो सकते हैं। शिक्षा से जुड़े मामलों में सतर्क रहें और गलत संगति से दूर रहें। गला और कान से जुड़ी समस्याएं उभर सकती हैं, इसलिए स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Budh Vakri 2026 impact on zodiac sign budh kumbh rashi me vakri
मीन राशि - फोटो : अमर उजाला

मीन राशि
मीन राशि के लिए बुध का वक्री होना खर्च और हानि से जुड़े मामलों में सावधानी का संकेत देता है। बिना जांच-पड़ताल किसी भी तरह का निवेश करने से बचें। वाहन चलाते समय सतर्क रहें। संतान की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। कुछ लोगों का प्रमोशन या पदोन्नति टल सकती है, जिससे मन निराश हो सकता है। अपनी सेहत पर भी विशेष ध्यान दें।

विज्ञापन
Budh Vakri 2026 impact on zodiac sign budh kumbh rashi me vakri
बुध वक्री के दौरान करें ये उपाय - फोटो : adobe

बुध वक्री के दौरान करें ये उपाय
बुध के अशुभ प्रभाव को कम करने के लिए कुछ सरल उपाय लाभकारी माने जाते हैं-

  • भोजन में थोड़ी मात्रा में केसर का सेवन करना शुभ माना जाता है।
  • भगवान गणेश की नियमित पूजा और आराधना करें।
  • गाय को हरा चारा खिलाएं।
  • बुध से जुड़े मंत्रों का जप करने से भी सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं।
  • इन उपायों को श्रद्धा और नियमितता के साथ करने से बुध की वक्री अवस्था के नकारात्मक प्रभाव कम हो सकते हैं।




 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed