फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Budh Vakri 2025: होली के तुरंत बाद बुध होंगे वक्री, इन राशियों के लिए नहीं है शुभ संकेत

Fri, 07 Mar 2025 07:38 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Fri, 07 Mar 2025 07:38 AM IST
सार

Unlucky Zodiac Signs: बुध 15 मार्च 2025 को दोपहर 12:15 वक्री होंगे और 7 अप्रैल 2025 को शाम 4: 36 मार्गी होंगे। उसके बाद वे मार्गी हो जाएंगे। इस तरह से देखा जाए तो कुंभ और मीन राशि में बुध कुल 24 दिनों तक वक्री रहेंगे।

विज्ञापन
Budh Vakri 2025 Mercury Planet Vakri After Holi Unlucky Zodiac Signs Grah Gochar News in Hindi
वक्री बुध का राशियों पर प्रभाव - फोटो : amar ujala

Vakri Budh Ka Rashiyon Par Prabhav: ग्रहों के राजकुमार बुध देव 15 मार्च को मीन राशि में वक्री होने जा रहे हैं। बुध 15 मार्च 2025 को दोपहर 12:15 वक्री होंगे और 7 अप्रैल 2025 को शाम 4: 36 मार्गी होंगे। उसके बाद वे मार्गी हो जाएंगे। इस तरह से देखा जाए तो कुंभ और मीन राशि में बुध कुल 24 दिनों तक वक्री रहेंगे। बुध का वक्री होना करियर, व्यापार में शुभ-अशुभ प्रभाव डालता है।  बुध वक्री होने पर जीवन में कई बदलाव और देरी हो सकती है, खासकर संवाद, यात्रा, कारोबार और तकनीकी उपकरणों के क्षेत्र में। इस दौरान लोगों को अपनी सोच और योजनाओं में बदलाव का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं किन राशियों के लिए बुध की वक्री दशा परेशानी का सबब बन सकती है। 

Chaturgrahi Yog 2025: मार्च में ग्रहों की अद्भुत युति से इन राशियों को मिलेगा जबरदस्त आर्थिक लाभ

Shani Uday 2025: शनि का मीन राशि में उदय, इन राशियों के जीवन में आएगी अपार धन और सुख-समृद्धि

Budh Vakri 2025 Mercury Planet Vakri After Holi Unlucky Zodiac Signs Grah Gochar News in Hindi
वक्री बुध का राशियों पर प्रभाव - फोटो : अमर उजाला

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। बुध आपके राशि स्वामी हैं, और जब वे वक्री होते हैं तो आपकी सोच और संवाद में समस्याएँ उत्पन्न हो सकती हैं। आपको पुराने विवादों या मामलों से निपटना पड़ सकता है। इस समय में बुरी फंस सकती है, इसलिए वाद-विवाद से बचें और शांतिपूर्ण तरीके से कार्य करें।

Budh Vakri 2025 Mercury Planet Vakri After Holi Unlucky Zodiac Signs Grah Gochar News in Hindi
वक्री बुध का राशियों पर प्रभाव - फोटो : अमर उजाला

कन्या राशि
कन्या राशि के लिए भी बुध का वक्री होना कठिन साबित हो सकता है। आपकी दिनचर्या, योजनाओं और विचारों में स्थिरता और स्पष्टता की कमी हो सकती है। कोई पुराना काम जो रुका हुआ था, वह वापस आ सकता है और आपको उसे निपटाने का दबाव महसूस हो सकता है। आपके सोचने की प्रक्रिया में भ्रम और असमंजस हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Budh Vakri 2025 Mercury Planet Vakri After Holi Unlucky Zodiac Signs Grah Gochar News in Hindi
वक्री बुध का राशियों पर प्रभाव - फोटो : अमर उजाला

धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए यह समय काफी चुनौतीपूर्ण हो सकता है। बुध वक्री होने से आपको कार्यों में रुकावटें आ सकती हैं और पुराने मामलों को सुलझाने में परेशानी हो सकती है। मानसिक दबाव और गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं। आपको अपने निर्णयों में विशेष ध्यान और सावधानी रखनी होगी।

विज्ञापन
Budh Vakri 2025 Mercury Planet Vakri After Holi Unlucky Zodiac Signs Grah Gochar News in Hindi
वक्री बुध का राशियों पर प्रभाव - फोटो : अमर उजाला

मीन राशि
मीन राशि में बुध वक्री हो रहे हैं, इसलिए मीन राशि के जातकों को मानसिक उथल-पुथल का सामना करना पड़ सकता है। पुरानी परेशानियां उभर सकती हैं और यह समय किसी भी तरह के नए काम की शुरुआत के लिए अनुकूल नहीं है। आपको इस समय आत्मनिरीक्षण और आत्म-सुधार पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed