फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Surya Mangal Yuti 2025: दिवाली से पहले सूर्य मंगल की युति से इन राशि वालों को होगा सबसे ज्यादा फायदा

Sun, 28 Sep 2025 12:50 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 28 Sep 2025 12:50 PM IST
सार

Surya Mangal Yuti 2025: दिवाली से पहले 13 अक्टूबर को मंगल तुला राशि में प्रवेश करेंगे और 17 अक्तूबर को ग्रहों के राजा सूर्य भी तुला राशि में आ जाएंगे। इस तरह से तुला राशि में मंगल-सूर्य की युति होने से आदित्य मंगल राजगोग का निर्माण होगा।

विज्ञापन
Surya Mangal Yuti October 2025 Before Diwali Lucky Zodiac Sings Predictions
तुला राशि में मंगल सूर्य की युति - फोटो : adobe
Surya Mangal Yuti 2025: अक्तूबर का महीना ग्रहों के गोचर और दूसरे ग्रहों के साथ युति बनाने के हिसाब से बहुत ही खास माना जा रहा है। इस वर्ष 20 अक्तूबर 2025 को दिवाली है लेकिन उसके पहले ही सूर्य और मंगल की युति बनने जा रही है। आपको बता हैं कि अक्तूबर माह में तुला राशि में सूर्य और मंगल की युति होने वाली है। जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। इस वर्ष दिवाली से पहले 13 अक्टूबर को मंगल तुला राशि में प्रवेश करेंगे और 17 अक्तूबर को ग्रहों के राजा सूर्य भी तुला राशि में आ जाएंगे। इस तरह से तुला राशि में मंगल-सूर्य की युति होने से आदित्य मंगल राजगोग का निर्माण होगा। इस राजयोग के निर्माण से कुछ राशि वालों के जीवन में शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। आपके साहस और आत्मविश्वास में तेजी से वृद्धि होगी। आइए जानते हैं दिवाली से पहले किन राशियों को सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा। 
Surya Mangal Yuti October 2025 Before Diwali Lucky Zodiac Sings Predictions
मेष राशि - फोटो : amar ujala
मेष राशि 
मेष राशि वालों के लिए आदित्य मंगल राजयोग बहुत ही शुभ साबित होगा. आपकी राशि से मंगल-सूर्य की युति से बना मंगल आदित्य राजयोग सप्तम भाव में होगी। ऐसे में आपके लिए कुछ सुनहरे अवसरों की प्राप्ति होगी। व्यापार में जो काम लंबे समय से रुका हुआ था वह पूरा होगा। इस योग के प्रभाव से आपके अधूरे काम पूरे होंगे। इस दौरान आपको किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को नौकरी में प्रमोशन और वेतन में वृद्धि के योग बन रहे हैं।

Vastu Tips For Puja Ghar: घर के मंदिर में नहीं रखनी चाहिए ये मूर्तियां, जानें वास्तु के सही नियम

Surya Mangal Yuti October 2025 Before Diwali Lucky Zodiac Sings Predictions
वृषभ राशि - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए भी मंगल-सूर्य की युति बहुत ही लाभकारी और शुभ साबित होगा। इन दोनों ही ग्रहों की युति से बना आदित्य मंगल राजयोग आपकी राशि के छठे भाव में होगा। ऐसे में जिन लोगों का कोई मामला कोर्ट-कचहरी में लंबे समय से लंबित था उसमें से आपको निजात मिल सकती है। जिन लोगों का कोई वाद-विवाद चल रहा है उससे आपको राहत मिलेगी। करियर के लिहाज से आने वाला समय अच्छा रहेगा और जो लोग नौकरी की तलाश में उनको अच्छी सफलता हासिल हो सकती है। भाग्य का साथ मिलने से थोड़े से ही प्रयासों में आपको अच्छी सफलता मिलेगी। 

इस दिवाली देवगुरु बृहस्पति बनाएंगे हंस महापुरुष राजयोग, इन राशियों के लिए आएगा अच्छा समय

विज्ञापन
विज्ञापन
Surya Mangal Yuti October 2025 Before Diwali Lucky Zodiac Sings Predictions
तुला राशि - फोटो : amar ujala
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए आपके लग्न भाव में आदित्य मंगल राजयोग बहुत ही शुभ साबित होगा। आपको भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी जिससे आपका व्यापार और आर्थिक स्थिति में वृद्धि देखने को मिलेगी। इस दौरान आपको कहीं से अचानक से धन की प्राप्ति होगी। इस दौरान जिन लोगों का कहीं पैसा फंसा हुआ था वह निकल सकता है। आय के स्त्रोतों में वृद्धि होगी। इस दौरान आपको लंबी दूसरी की यात्राएं करनी पड़ सकती है।  
Lucky Zodiac Signs: शनि पर सूर्य की दृष्टि से इन पर बरसेगा धन और मिलेगी अपार सफलता

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed