{"_id":"6847f42634f4d634db04ffe0","slug":"moon-rahu-alignment-on-june-16-luck-will-shine-bright-for-these-zodiac-signs-2025-06-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Moon-Rahu Yuti: 16 जून को चंद्र-राहु की युति, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Moon-Rahu Yuti: 16 जून को चंद्र-राहु की युति, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता सिंह
Updated Tue, 10 Jun 2025 02:37 PM IST
सार
Rahu And Chandrama Yuti : 16 जून को चंद्रमा कुंभ में राहु से युति करेंगे, जिससे खास राशियों को जबरदस्त लाभ मिलेगा। यह ज्योतिषीय संयोग इन 5 राशियों की किस्मत बदल सकता है।
विज्ञापन
1 of 6
राहु और चन्द्रमा युति
- फोटो : adobe stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Rahu And Chandrma Effects on Zodiac Signs: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चंद्रमा और राहु की युति एक अत्यंत प्रभावशाली ग्रह योग मानी जाती है, जो व्यक्ति के जीवन में गहरे मानसिक, भावनात्मक और भौतिक बदलाव ला सकती है। 16 जून 2025 को दोपहर 1:09 बजे चंद्रमा कुंभ राशि में प्रवेश करेगा और वहां पहले से स्थित राहु के साथ युति बनाएगा। यह ग्रहों का संयोग कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ संकेत दे रहा है। धन, करियर और सामाजिक प्रतिष्ठा में जबरदस्त वृद्धि संभव है। वहीं कुछ राशि वालों को इस समय सावधानी से काम लेने की जरूरत होगी, क्योंकि यह युति मानसिक तनाव और भ्रम की स्थिति भी पैदा कर सकती है।
व्यापारियों को नए सौदों में सफलता मिल सकती है।
- फोटो : amar ujala
मेष राशि
मेष जातकों के लिए यह युति ग्यारहवें भाव में बन रही है, जो आय और सामाजिक संबंधों से जुड़ा होता है। इस दौरान धन लाभ के अच्छे योग हैं। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या नई ज़िम्मेदारियां मिल सकती हैं, जबकि व्यापारियों को नए सौदों में सफलता मिल सकती है। बड़े भाई-बहनों और मित्रों का सहयोग मिलेगा। हालांकि, निवेश खासकर शेयर बाजार आदि में सावधानी बरतें और किसी विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। आत्मविश्वास बढ़ेगा, लेकिन किसी भी निर्णय में जल्दबाज़ी से बचें।
3 of 6
प्रॉपर्टी से जुड़े लेन-देन भी लाभदायक हो सकते हैं।
- फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
वृष राशि के लिए यह युति दसवें भाव में बन रही है, जो करियर और प्रतिष्ठा का क्षेत्र है। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं और वरिष्ठ अधिकारियों से सराहना मिल सकती है। बिज़नेस विस्तार और नया व्यवसाय शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। प्रॉपर्टी से जुड़े लेन-देन भी लाभदायक हो सकते हैं। हालांकि, पारिवारिक संतुलन बनाए रखना जरूरी है। भावनाओं में बहकर कोई फैसला न लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
धार्मिक यात्रा या किसी आध्यात्मिक कार्यक्रम में भाग लेना लाभकारी रहेगा।
- फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
मिथुन वालों के लिए यह युति नौवें भाव में बन रही है, जो भाग्य और यात्राओं का प्रतिनिधित्व करता है। धार्मिक यात्रा या किसी आध्यात्मिक कार्यक्रम में भाग लेना लाभकारी रहेगा। विदेश से जुड़ी नौकरी या व्यापार के अवसर मिल सकते हैं। छात्र वर्ग को प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। इस दौरान मानसिक शांति के लिए ध्यान, प्रार्थना और योग का सहारा लेना फायदेमंद रहेगा।
विज्ञापन
5 of 6
कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा।
- फोटो : amar ujala
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए यह युति छठे भाव में होगी, जो संघर्ष, स्वास्थ्य और कानूनी मामलों का संकेत देता है। लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं और कानूनी मामलों में सफलता के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य बेहतर होगा और पुरानी बीमारियों में राहत मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा। हालांकि, जोखिम भरे निवेश से बचें और नियमित व्यायाम व संतुलित दिनचर्या अपनाएं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।