Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Budh Gochar: बुध होंगे दक्षिणमार्गी, इन राशियों को मिलेगा धन,सम्मान और तरक्की

Thu, 26 Jun 2025 01:16 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Thu, 26 Jun 2025 01:16 PM IST
सार

DakshinMargi Budh:  4 जुलाई से बुध के दक्षिणमार्गी होने से 5 राशियों की किस्मत में बड़ा बदलाव संभव है। करियर, व्यापार और लव लाइफ में तरक्की और शुभ अवसर मिलने के योग बन रहे हैं।
 

विज्ञापन
Budh Gochar Mercury Transit Brings Career Growth and Prosperity for 5 Zodiac Signs
DakshinMargi Budh - फोटो : adobe stock

Mercury Direction Change: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, सूर्य, चंद्रमा, राहु और केतु को छोड़कर बाकी सभी ग्रह जैसे कि बृहस्पति, शुक्र, बुध, मंगल और शनि सिर्फ राशियों में गोचर नहीं करते, बल्कि सूर्य की परिक्रमा भी करते हैं। ये ग्रह जिस गोलाकार मार्ग पर सूर्य के चारों ओर घूमते हैं, उसे ‘क्रांतिवृत्त’ कहा जाता है। इसी पथ पर बुध ग्रह 4 जुलाई 2025 को अपनी दिशा बदलेंगे। द्रिक पंचांग के मुताबिक, शुक्रवार सुबह 9 बजकर 3 मिनट पर बुध उत्तर से दक्षिण की ओर मुड़ेंगे, जिसे ज्योतिष में "दक्षिणमार्गी होना" कहा जाता है।


Shukra Gochar 2025: 29 जून से मेष सहित इन राशि वालों की बढ़ेगी मुश्किलें, शुक्र करेंगे गोचर
बुध ग्रह बुद्धि, वाणी, तर्क, व्यापार, संवाद और संचार के प्रमुख कारक हैं। जब बुध दक्षिणमार्गी होता है, तो यह समय आत्ममंथन, पुराने कार्यों की समीक्षा और उनमें सुधार के लिए बेहद अनुकूल होता है। इस दौरान लोगों को विचार-विमर्श, संवाद और कारोबारी निर्णयों में स्पष्टता मिलती है। सभी राशियों पर इसका असर जरूर पड़ेगा, लेकिन खास तौर पर 5 राशियां ऐसी होंगी, जिनके लिए यह परिवर्तन बेहद शुभ साबित होगा। उनके करियर, नौकरी और व्यापार में उन्नति होगी और आमदनी के नए रास्ते खुलेंगे। आइए जानते हैं वे कौन-सी भाग्यशाली राशियां हैं जिन्हें बुध की इस चाल से सबसे ज़्यादा लाभ मिलेगा।
Jagannath Rath Yatra : पुरी जा रहे हैं रथ यात्रा में? ये पांच जगहें नहीं देखीं तो अधूरी रह जाएगी यात्रा

Trending Videos
Budh Gochar Mercury Transit Brings Career Growth and Prosperity for 5 Zodiac Signs
नौकरी में प्रमोशन या पसंदीदा स्थानांतरण मिल सकता है। - फोटो : amar ujala

वृषभ राशि
बुध की दिशा बदलने से वृषभ राशि वालों के करियर में तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। नौकरी में प्रमोशन या पसंदीदा स्थानांतरण मिल सकता है। जो लोग बिज़नेस में हैं, उन्हें नए क्लाइंट मिलने और अधूरे डील्स पूरे होने के योग बन रहे हैं। बोलचाल में मधुरता आएगी, जिससे सामाजिक और प्रोफेशनल रिश्ते और मजबूत होंगे।

Budh Gochar Mercury Transit Brings Career Growth and Prosperity for 5 Zodiac Signs
निर्णय लेने की क्षमता बेहतर होगी और कार्यक्षेत्र में प्रदर्शन सुधरेगा। - फोटो : amar ujala

कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों को अब मन की उलझनों से राहत मिल सकती है। निर्णय लेने की क्षमता बेहतर होगी और कार्यक्षेत्र में प्रदर्शन सुधरेगा। सीनियर अधिकारी आपके काम की तारीफ कर सकते हैं। छात्र वर्ग के लिए यह समय पढ़ाई में मन लगाने और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता पाने के लिए अनुकूल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Budh Gochar Mercury Transit Brings Career Growth and Prosperity for 5 Zodiac Signs
लंबे समय से रुका हुआ करियर अब गति पकड़ेगा। व्यापार में पुराने निवेश से लाभ होगा - फोटो : amar ujala

कन्या राशि
कन्या राशि पर बुध का गहरा असर होता है, और इसका दक्षिणमार्गी होना इनके लिए शुभ संकेत है। लंबे समय से रुका हुआ करियर अब गति पकड़ेगा। व्यापार में पुराने निवेश से लाभ होगा और नई योजनाओं पर काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। पारिवारिक बातचीत में भी सुधार होगा, जिससे घर का माहौल खुशनुमा बनेगा।

विज्ञापन
Budh Gochar Mercury Transit Brings Career Growth and Prosperity for 5 Zodiac Signs
अटका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। - फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लिए यह समय आर्थिक मजबूती लाने वाला साबित हो सकता है। अटका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। व्यापारिक समझौतों से लाभ मिलेगा और नौकरीपेशा लोग अपनी बातचीत और प्रस्तुति से अधिकारियों को प्रभावित कर सकते हैं। पारिवारिक मामलों में संवाद से तनाव कम होगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed