फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lord Shiva: इन तीन राशि के लोगों पर प्रसन्न रहते हैं महादेव, दूर करते हैं सभी समस्याएं

Thu, 26 Jun 2025 01:14 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Thu, 26 Jun 2025 01:14 PM IST
सार

Lord Shiva: ज्योतिष में प्रभु का संबंध चंद्रमा से जोड़ा जाता है, जो मन, मानसिक शांति और भावनात्मक पहलुओं के कारक है। कुंडली में उनका शुभ प्रभाव व्यक्ति को मानसिक रूप से स्वस्थ बनाता है।

विज्ञापन
lord shiva favourite zodiac sign name in hindi know Shiv Priya Rashi Disprj
Lord Shiva Favourite Zodiac Sign - फोटो : freepik

Lord Shiva Favourite Zodiac Sign: हिंदू धर्म में भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व है। उनकी उपासना से साधक की सभी समस्याएं दूर होती हैं, साथ ही परिवार में सुख-समृद्धि का वास होता है। इसके अलावा जीवन के कठिन समय में महाकाल के मंत्रों का स्मरण करने से मन भयमुक्त होता है। ज्योतिष में प्रभु का संबंध चंद्रमा से जोड़ा जाता है, जो मन, मानसिक शांति और भावनात्मक पहलुओं के कारक है। कुंडली में उनका शुभ प्रभाव व्यक्ति को मानसिक रूप से स्वस्थ और दयालु बनाता है। वह 12 राशियों में से कर्क के स्वामी ग्रह है। इन राशि के लोगों पर बाबा भोलेनाथ सदैव प्रसन्न रहते हैं। हालांकि इसके अलावा भी महाकाल की कुछ प्रिय राशियां हैं, जिनपर वह सदैव अपनी विशेष कृपा बरसाते हैं। इन जातकों को करियर, व्यापार, प्रेम, धन से लेकर आदि क्षेत्रों में शिव लाभ पहुंचाते हैं। ऐसे में आइए इन लकी राशियों के नाम जानते हैं।

lord shiva favourite zodiac sign name in hindi know Shiv Priya Rashi Disprj
Lord Shiva Favourite Zodiac Sign - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि
मेष राशि चक्र की पहली राशि है, जिस पर हनुमान जी के साथ-साथ भगवान शिव भी प्रसन्न रहते हैं। इनपर महादेव की कृपा होने से यह लोग करियर में तरक्की, बिजनेस में अच्छा नाम और प्रेम जीवन में सफल बनते हैं। इसके अलावा मेष राशि के लोग निडर भी बनते हैं। शिव जी के आशीर्वाद से ये लोग विपरीत परिस्थितियों से लड़ने, लोगों का दिल जीतने और प्रेम स्वभाव के बनते हैं। ये जहां जाते हैं वहां अपनी अलग पहचान बनाते हैं। यदि सोमवार के दिन महादेव के इस मंत्र का जप किया जाए, तो जीवन में हमेशा खुशहाली बनी रहती हैं।
 

ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् |
उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात् ||

lord shiva favourite zodiac sign name in hindi know Shiv Priya Rashi Disprj
Lord Shiva Favourite Zodiac Sign - फोटो : अमर उजाला

कर्क राशि
कर्क के स्वामी ग्रह चंद्रमा हैं, इसलिए इस राशि पर भोलेनाथ प्रसन्न रहते हैं। ज्योतिषियों के मुताबिक जब भी इस राशि के जातक किसी परेशानी में आते हैं, तो महाकाल सदैव उनकी रक्षा करते हैं। प्रभु की कृपा से इन जातकों के तनाव में कमी, कर्ज में कमी और सभी रोग दूर होते हैं। इन्हें वाहन, घर, प्रेम सभी का सुख भी प्राप्त होता है। व्यापार में भी धन लाभ के योग बनते हैं। भौतिक-सुखों में भी वृद्धि होती हैं। अगर आप रोजाना शिवलिंग पर जल चढ़ाएं, तो शिव परिवार की कृपा जीवन पर बनी रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
lord shiva favourite zodiac sign name in hindi know Shiv Priya Rashi Disprj
Lord Shiva Favourite Zodiac Sign - फोटो : अमर उजाला

मकर राशि
मकर राशि के स्वामी शनि हैं और शनि भोलेनाथ को अपना आराध्य मानते हैं। इसलिए इनपर शिव सदा प्रसन्न रहते हैं। ये लोग करियर में अच्छा नाम कमाते हैं। इन लोगों को इनकी मेहनत से हर जगह एक नई पहचान मिलती है। शिव जी की कृपा से इस राशि के लोगों का प्रेम जीवन भी सुखमय बनता है। सेहत की सभी समस्याएं भी दूर होने लगती हैं। सोमवार के दिन शिव जी को बेलपत्र अर्पित करने से आपकी धन से जुड़ी दिक्कतें दूर हो सकती हैं। 



 

Shukra Gochar 2025: 29 जून से मेष सहित इन राशि वालों की बढ़ेगी मुश्किलें, शुक्र करेंगे गोचर

Guru Uday: 9 जुलाई से गुरु का शुभ योग, इन राशियों के करियर और जीवन में आएगा बदलाव

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed