फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Budh Gochar 2025: बुध के स्वराशि मिथुन में गोचर करने से इन तीन राशि वालों की चमक सकती है किस्मत

Mon, 26 May 2025 04:00 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 26 May 2025 04:00 PM IST
सार

बुध अभी शुक्रदेव की राशि वृषभ में हैं और आने वाले 6 जून 2025 को यह अपनी स्वराशि मिथुन में प्रवेश करने वाले हैं। बुध के मिथुन राशि में प्रवेश करने से कुछ राशि वालों को जबरदस्त फायदा मिलेगा।

विज्ञापन
budh gochar 2025 mercury transit in mithun budh gochar on 6 june these zodiac sign will be lucky
बुध गोचर 2025 - फोटो : अमर उजाला

Budh Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुध ग्रह को सभी ग्रहों में राजकुमार का दर्जा हासिल है। बुध ग्रह सूर्य के सबसे नजदीक रहने वाले ग्रह हैं जिससे यह सबसे ज्यादा समय तक अस्त अवस्था में ही रहते हैं। बुध को वाणी, व्यापार, तर्क-वितर्क, शेयर बाजार और गणित का कारक ग्रह माना जाता है। जिन जातकों की कुंडली में बुध ग्रह मजबूत स्थिति में होते हैं ऐसे जातक बहुत ही तीब्र बुद्धि वाले और तर्क में माहिर होते हैं। बुध अभी शुक्रदेव की राशि वृषभ में हैं और आने वाले 6 जून 2025 को यह अपनी स्वराशि मिथुन में प्रवेश करने वाले हैं। बुध के मिथुन राशि में प्रवेश करने से कुछ राशि वालों को जबरदस्त फायदा मिलेगा। जो लोग व्यापार से संबंधित है उनको व्यापार में अच्छा खासा मुनाफा मिलेगा। धन लाभ के योग बनेंगे और अचानक लाभ की संभावना है। आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं ये भाग्यशाली राशियां। 

budh gochar 2025 mercury transit in mithun budh gochar on 6 june these zodiac sign will be lucky
कन्या राशि - फोटो : amar ujala

कन्या राशि 
कन्या राशि वालों के लिए बुध का अपनी राशि में गोचर करनाा बहुत ही शुभ और अनुकूल साबित होगा। यहां आपको बता दें कि बुध ग्रह आपकी राशि के कर्म भाव में संचरण करने जा रहे हैं। ऐसे में कन्या राशि वालों के लिए करियर-कारोबार में अच्छी सफलता मिल सकती है। लाभ के अवसरों में बढ़ोतरी होगी। जो लोग नौकरीपेशा है उनको नई नौकरी के बेहतर अवसर मिल सकते हैं। मान-सम्मान में इजाफा होगा। लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। अतिरिक्त आय के स्त्रोत खुलेंगे। घर-परिवार के सदस्यों का भरपूर साथ मिलेगा। 

budh gochar 2025 mercury transit in mithun budh gochar on 6 june these zodiac sign will be lucky
सिंह राशि - फोटो : amar ujala
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए बुध ग्रह का गोचर बहुत ही शुभ फलदायी साबित होगा। 06 जून को बुध का गोचर मिथुन राशि में आपकी कुंडली के लाभ और आय के स्थान पर हुआ है। बुधदेव सिंह राशि वालों के लिए उनके धन स्थान के स्वामी हैं। ऐसे में आपका फंसा हुआ धन वापस मिलत सकता है। आय के नए-नए स्त्रोत बन सकते हैं। आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी। इसके अलावा जो लोग नौकरीपेशा हैं, उनको नई नौकरी के अच्छे मौके मिल सकते हैं। शेयर बाजार में किए गए किसी निवेश से आपको लाभ के भरपूर मौके मिलेंगे। 

Weekly Horoscope (26 May To 01 June): इस सप्ताह इन पांच राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़ें दैनिक राशिफल

विज्ञापन
विज्ञापन
budh gochar 2025 mercury transit in mithun budh gochar on 6 june these zodiac sign will be lucky
मीन राशि - फोटो : amar ujala
मीन राशि 
बुध का गोचर मीन राशि के जातकों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इनका गोचर आपकी राशि से सुख, वाहन और प्रॉपर्टी के भाव में होगा। ऐसे में आपके सभी तरह के भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। पारिवारिक जीवन में मधुरता और रिश्तों में मिठास देखने को मिलेगी। करियर से जुड़ी नई योजनाओं पर काम आगे बढ़ सकता है। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। 

June Monthly Horoscope: सभी 12 राशियों के लिए जून का महीना कैसा रहेगा, पढ़ें जून मासिक राशिफल



 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed