फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Budh Gochar 2025: बुध के मेष राशि में गोचर करते ही इन राशियों की चमक उठेगी किस्मत

Sat, 03 May 2025 04:50 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 03 May 2025 04:50 PM IST
सार

बुधदेव 07 मई 2025 को रात को 03 बजकर 53 मिनट पर अपनी नीच राशि मीन की यात्रा को विराम देते हुए मंगलदेव के स्वामित्व वाली राशि मेष में गोचर करेंगे।

विज्ञापन
Budh Gochar 2025 Mercury Transit In Aries Lucky Zodiac News in Hindi
बुध गोचर - फोटो : adobe stock
ज्योतिष में बुध को संचार, वाणी, गणित और व्यापार का कारक ग्रह माना गया है। बुध को सभी ग्रहों में राजकुमार का दर्जा प्राप्त है। बुधदेव 07 मई 2025 को रात को 03 बजकर 53 मिनट पर अपनी नीच राशि मीन की यात्रा को विराम देते हुए मंगलदेव के स्वामित्व वाली राशि मेष में गोचर करेंगे। 7 मई तक बुध के मीन राशि में रहते हुए मिल रहे नकारात्मक परिणाम से राहत मिलेगी।  बुध के मेष राशि में गोचर करने से कुछ राशि वालों के अच्छा लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं ये भाग्यशाली राशियां।
Budh Gochar 2025 Mercury Transit In Aries Lucky Zodiac News in Hindi
राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए बुध का गोचर काफी शुभ रहेगा। भौतिक सुख-सुविधाओं में इजाफा देखने को मिल सकता है। आपकी राशि में बुध का गोचर आपकी कुंडली के ग्यारहवें भाव में गोचर करेंगे। ऐसे में आपको नए-नए संपर्कों का लाभ मिलेगा। जो लोग नौकरीपेशा हैं उनको नई नौकरी के अवसर मिल सकता है। कारोबार में अच्छा मुनाफा और धन लाभ की संभावना है। आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। 

Weekly Horoscope (5 To 11 May): इस सप्ताह इन पांच राशि वालों की चमक उठेगी किस्मत, नौकरी-व्यापार में अवसरों की होगी वृद्दि

Budh Gochar 2025 Mercury Transit In Aries Lucky Zodiac News in Hindi
राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क राशि
कर्क राशि वालों को बुध के गोचर करने से नौकरी-व्यापार में अच्छा लाभ मिल सकता है। आपकी राशि में बुध का गोचर दसवें भाव में होगा। नौकरी में खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। जीवन में सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी। भूमि-भवन अथवा पैतृक संपत्ति के क्रय-विक्रय में सावधानी बरतें और कागज संबंधी कार्य समय पर निबटाएं।  किसी धार्मिक-मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने अथवा तीर्थाटन आदि का अवसर प्राप्त हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Budh Gochar 2025 Mercury Transit In Aries Lucky Zodiac News in Hindi
राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह राशि
बुध का गोचर आपकी कुंडली के नवम भाव यानी भाग्य के भाव में होगा। धन संबंधी मामलों में आपको भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। कार्यों में सफलता मिलने की पूरी संभावना है। नौकरीपेशा लोगों की आय के नवीन स्रोत बनेंगे। सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर दिल खोलकर खर्च करेंगे। भूमि-भवन, वाहन आदि का सुख प्राप्त होगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे और आत्मीयता बढ़ेगी।
विज्ञापन
Budh Gochar 2025 Mercury Transit In Aries Lucky Zodiac News in Hindi
राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु राशि
आपकी राशि में बुध का गोचर पांचवें भाव में होगा जिससे संतान, शिक्षा और प्रेम संबंधों में शुभ परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। जो लोग साझेदारी में व्यवसाय शुरू करना चाह रहे हैं उनके लिए आने वाला दिन शानदार और शुभ साबित होगा। धनु राशि के जातकों को विभिन्न स्रोतों से आय होने की संभावना बनेगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए पूरा हफ्ता अनुकूल रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों ही आप पर मेहरबान रहेंगे।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed