मेष
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह जीवन में नये अवसरों का द्वार खोलने वाला साबित होगा। यदि आप लंबे समय से रोजी-रोजगार के लिए प्रयासरत हैं तो आपको इस हफ्ते मनचाहा रोजगार मिल सकता है। यदि आप पहले से किसी जगह पर कार्यरत हैं तो योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने पर सफलता एवं प्रगति होगी। मेष राशि के जातकों को इस सप्ताह आलस्य और अभिमान से बचने की आवश्यकता रहेगी। कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों और अधीनस्थों को मिलाकर चलने पर लाभ की प्राप्ति होगी। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए सप्ताह के उत्तरार्ध के मुकाबले पूर्वार्ध का समय अधिक शुभता और लाभ लिए रहने वाला है। इस दौरान आपको आर्थिक लाभ होगा और संचित धन में वृद्धि होगी। कारोबार से जुड़ी बड़ी डील या फिर उससे जुड़े निर्णय समय पर लेना उचित रहेगा। इस सप्ताह आपको घर और बाहर दोनों जगह दूसरों के भरोसे रहने की बजाय आत्मनिर्भर होने की आवश्यकता रहेगी। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। सहोदर भाई-बहनों के साथ प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। लव पार्टनर के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी। एक दूसरे के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। जीवनसाथी की तरफ से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। विद्यार्थियों की रुचि पढ़ाई-लिखाई में बढ़ेगी।
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में चालीसा का सात बार पाठ करें।
Surya-Chandra Yuti 2025: 27 अप्रैल को मेष राशि में सूर्य और चंद्रमा की युति, जानें कौन सी 4 राशियां रहेंगी लाभान्वित
2 of 12
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
वृषभ
वृषभ राशि के जातकों को इस सप्ताह कोई भी कदम अपनी परिस्थितियों को ध्यान में रखकर उठाने की आवश्यकता रहेगी। भूलकर भी आवेश में आकर या फिर भावनाओं में बहकर कोई बड़ा निर्णय न लें अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। सप्ताह के पूर्वार्ध में अपनी सेहत और संबंध पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। इस दौरान आप मौसमी बीमारी के शिकार हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में संघर्ष और विशेष प्रयास के बाद ही आपके काम सिद्ध हो पाएंगे। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपको आर्थिक मामलों को बहुत सोच-समझकर कर कदम आगे बढ़ाने की आवश्यकता रहेगी। शीघ्र लाभ पाने के लिए शार्टकट लेने से बचें। रिश्ते-नाते में आपको इस सप्ताह काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। सप्ताह के मध्य में किसी आत्मीय व्यक्ति के साथ तकरार होने के बाद मन में तनाव बना रहेगा। इस दौरान स्वजनों के प्रति भावनात्मक लगाव में कमी हो सकती है। इस सप्ताह घरेलू महिलाओं का मन पूजा-पाठ, जप, ध्यान, दान, पुण्य कार्य आदि में खूब रमेगा। प्रेम संबंध को बेहतर बनाए रखने के लिए आपको अपने लव पार्टनर के साथ तालमेल बनाए रखने की आवश्यकता रहेगी। वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाए रखने के लिए जीवनसाथी की भावनाओं की कद्र करें।
उपाय: प्रतिदिन स्फटिक के श्रीयंत्र की पूजा एवं लक्ष्मीअष्टकम् का पाठ करें।
Mangal Gochar 2025: 12 मई को मंगल का गोचर लाएगा खुशखबरी, इन राशियों को मिलेगा धन लाभ
3 of 12
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यधिक शुभ और लाभप्रद रहने वाला है। इस सप्ताह आपके सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होते हुए नजर आएंगे। कुल मिलाकर समय आपके आंतरिक संसाधनों में वृद्धि का संकेत दे रहा है। इस सप्ताह सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर आप बड़ी धनराशि खर्च कर सकते हैं। एक तरफ जहां बड़े खर्च होंगे, वहीं दूसरी तरफ आय के नए स्रोत बनेंगे। कार्यक्षेत्र में सीनियर और सहकर्मियों आदि के साथ संबंध अच्छे बने रहेंगे। कार्यक्षेत्र में बीते कुछ समय से चली आ रही परेशानियां दूर होंगी। लोग आपकी राय आपके द्वारा उठाये गये कदमों की प्रशंसा करेंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में आप भविष्य की योजनाओं की तरफ फोकस करेंगे। इस दौरान संतान की शिक्षा आदि को लेकर कोई बड़ी चिंता दूर होगी। सेहत की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए सामान्य रहने वाला है। इस सप्ताह सहोदर भाई-बहनों के साथ मिलजुल कर काम करने पर लाभ की संभावनाएं बढ़ेंगी। भूमि-भवन आदि के क्रय-विक्रय से लाभ होगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। लव पार्टनर की तरफ से कोई अनमोल उपहार मिल सकता है। पति-पत्नी के बीच आपसी सहयोग और प्रेम बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री गणेश जी की पूजा करें तथा बुधवार के दिन किन्नरों को हरे रंग का वस्त्र श्रद्धा भाव के साथ दान करें।
Shani Dev Nakshatra Parivartan: अक्षय तृतीया से पहले शनि का नक्षत्र परिवर्तन, सावधान रहें ये 4 राशियां
4 of 12
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
कर्क
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। इस सप्ताह आपके लिए पूर्वार्ध की अपेक्षा उत्तरार्ध ज्यादा शुभता और लाभ लिए रहने वाला है। ऐसे में अपने महत्वपूर्ण कार्यों के लिए सप्ताह के उत्तरार्ध का समय चुनें। भूमि-भवन अथवा पैतृक संपत्ति के क्रय-विक्रय में सावधानी बरतें और कागज संबंधी कार्य समय पर निबटाएं। सप्ताह के प्रारंभ में किसी धार्मिक-मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने अथवा तीर्थाटन आदि का अवसर प्राप्त हो सकता है। विद्यार्थी वर्ग की पढ़ाई-लिखाई में रुचि बढ़ेगी। इस सप्ताह उच्च शिक्षा के लिए प्रयासरत लोगों को शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। यदि आप विदेश में अपने करियर-कारोबार को लेकर परेशान चल रहे थे तो उसमें आ रही अड़चनें दूर होती हुई नजर आएंगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में व्यवसाय से जुड़े लोगों को अपने कारोबार से जुड़ा कोई बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। आपको इष्ट-मित्रों का सहयोग और समर्थन प्राप्त होगा। कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह बेवजह की चीजों पर धन खर्च करने से बचते हुए धन का प्रबंधन करके चलना उचित रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों की पद-प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी होगी। रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए किसी की भावनाओं की उपेक्षा न करें। प्रेम प्रसंग में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं।
उपाय: प्रतिदिन शिवलिंग पर जल एवं बेलपत्र चढ़ाकर शिवमहिम्न स्तोत्र का पाठ करें।
5 of 12
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
सिंह
सिंह राशि के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ एवं लाभप्रद रहने वाला है। पूरा सप्ताह करियर और कारोबार में अनुकूलता बनी रहेगी। इस सप्ताह आप अपनी सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर दिल खोलकर खर्च करेंगे। सप्ताह के पूर्वार्ध में आपका कोई बहुप्रतीक्षित सपना पूरा हो सकता है। भूमि-भवन, वाहन आदि का सुख प्राप्त होगा। सेहत की दृष्टि से भी यह सप्ताह आपके लिए सामान्य रहने वाला है। सप्ताह के पूर्वार्ध में करियर-कारोबार के संबंध में लंबी दूरी की यात्रा के योग बनेंगे। यात्रा सुखद एवं नये संपर्कों को बढ़ाने वाली साबित होगी। इस दौरान आप अपनी सूझबूझ से कई अटके हुए कार्यों को पूरा करने में कामयाब हो जाएंगे। इस सप्ताह आर्थिक पक्ष को मजबूत करने की दिशा में किए गये प्रयास सफल होंगे। नौकरीपेशा लोगों की आय के नवीन स्रोत बनेंगे। व्यवसाय की दृष्टि से सप्ताह के उत्तरार्ध का समय आपके लिए अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। इस सप्ताह अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है तो वहीं सिंगल लोगों के जीवन में मन चाहे व्यक्ति की इंट्री संभव है। पहले से चले आ रहे प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे और आत्मीयता बढ़ेगी। माता-पिता के साथ सुखद समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की पीला चंदन लगाकर पूजा एवं श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।