फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानें आखिर कैसे दो रुपये का पान आपको दिला सकता है सुख-समृद्धि और सम्मान

Wed, 15 May 2019 11:26 AM IST
कशिश मिश्रा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: कशिश मिश्रा Updated Wed, 15 May 2019 11:26 AM IST
विज्ञापन
Betel leaf best remedies for good luck
pan

अक्सर आपने घर में पूजा-पाठ के समय पान का इस्तेमाल करते देखा होगा, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर इसे पूजा की विधि में क्यों शामिल किया जाता है। बहुत सारे लोगों को पान खाने में भी पसंद होता है। पान का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। पान का पत्ता अगर देवी-देवताओं को सही समय पर अर्पित किया जाए तो इसे बेहद शुभ माना जाता है। इसके इस्तेमाल से हमारे घर में सुख-शांति और लक्ष्मी का आगमन होता है। आइए जानते हैं किस समय पान का उपयोग करने से ज्यादा लाभ मिलता है। 

Betel leaf best remedies for good luck
pan

कारोबार में सफलता के लिए
यदि काफी श्रम करने के बावजूद कारोबार में लगातार घाटा हो रहा हो तो शनिवार के दिन पांच पीपल के हरे पत्ते और पांच डंठल वाले पान के पत्ते को एक धागे में पिरोकर अपनी आॅफिस या दुकान की पूर्व की दिशा में किसी पवित्र स्थान में टांग दें और अगले शनिवार उसे बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें। ध्यान रहे कि पान के पत्ते और पीपल के पत्ते कटे-फटे न हों। इस उपाय को सात शनिवार करने से निश्चित रूप से लाभ होता है।

Betel leaf best remedies for good luck
पान

सुख-समृद्धि के लिए
धार्मिक ग्रंथों में श्रीफल आदि के साथ पान को भी काफी शुभ माना गया है। यदि आपके जीवन में परेशानियां खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं तो पूजा में पान का प्रयोग करके आप उसे जल्द से जल्द दूर कर सकते हैं। संकट कटै मिटै सब पीरा, जो सुमिरै हनुमत बलवीरा, हनुमान जी की इस चौपाई का स्मरण करते हुए मंगलवार या शनिवार के दिन हनुमान जी को मीठा पान चढ़ाने से जीवन में आ रही तमाम बाधाएं दूर हो जाती हैं और सुख-समृद्धि बढ़ती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Betel leaf best remedies for good luck
pan
मनोकामना पूरी करने के लिए
यदि आप भगवती के उपासक हैं तो आप शुक्रवार के दिन मां जगदंबा के किसी भी स्वरूप की साधना-अराधना में पान का प्रयोग अवश्य करें। साधक को चाहिए कि मन में अपनी कामना को कहते हुए शुक्रवार के दिन मां जगदंबे को मीठा पान अर्पित करे। लगातार सात शुक्रवार तक किए गए इस प्रयोग से आद्या शक्ति जरूर प्रसन्न होती हैं और साधक की मनोकामना को पूर्ण करते हुए उसके जीवन को मीठे पान की तरह मिठास से भर देती हैं।
विज्ञापन
Betel leaf best remedies for good luck
पान
सभी बाधाओं को दूर करने के लिए

भगवान गणेश सभी तरह की बाधाओं को दूर करने वाले हैं। गणपति की पूजा में पान का प्रयोग सभी प्रकार की सिद्धि प्रदान करने वाला माना गया है। यदि आपको तमाम कोशिशों के बावजूद काम में सफलता नहीं मिल रही है तो आप बुधवार के दिन गणेश जी में मंदिर में जाकर पान के पत्ते के साथ सुपारी और इलायची चढ़ाएं। निश्चित रूप से बाधाएं दूर होंगी और काम पूरा होगा। वैवाहिक जीवन में मिठास लाने के लिए गणपति को मीठा पान चढ़ाएं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed