{"_id":"6891d82df0f3fa767602d276","slug":"august-planets-transit-2025-impact-on-world-and-zodiac-signs-in-hindi-2025-08-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Predictions: अगस्त में फिर बदलेंगे ग्रह अपनी चाल, जानें किन राशि वालों को मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सावधान","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Predictions: अगस्त में फिर बदलेंगे ग्रह अपनी चाल, जानें किन राशि वालों को मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सावधान
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा कुमारी
Updated Wed, 06 Aug 2025 10:47 AM IST
सार
August Planets Transit Impact: अगस्त महीने में जहां रक्षाबंधन, कजरी तीज और जन्माष्टमी जैसे बड़े पर्व मनाए जाएंगे, वहीं कई बड़े ग्रह भी अपनी चाल में बदलाव करने वाले हैं। ज्योतिष गणना के मुताबिक, अगस्त में कई प्रमुख ग्रहों का राशि परिवर्तन होने वाला है
विज्ञापन
1 of 14
August Planets Transit Impact
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
August Planets Transit Impact: साल 2025 का आंठवा महीना यानी अगस्त जारी है। यह माह न केवल धार्मिक बल्कि ज्योतिष दृष्टि से भी खास होने वाला है। दरअसल, अगस्त महीने में जहां रक्षाबंधन, कजरी तीज और जन्माष्टमी जैसे बड़े पर्व मनाए जाएंगे, वहीं कई बड़े ग्रह भी अपनी चाल में बदलाव करने वाले हैं।
ज्योतिष गणना के मुताबिक, अगस्त में कई प्रमुख ग्रहों का राशि परिवर्तन होने वाला है, जिसमें बुध, सूर्य, शुक्र नाम शामिल हैं। इसके अलावा कई ग्रह नक्षत्र परिवर्तन भी करेंगे, जो ज्योतिष की मुख्य घटनाओं में से एक है। ग्रहों की इन चालों का खास व्यापक प्रभाव देश-दुनिया के कार्यों से लेकर जातकों के निजी जीवन पर पड़ेगा।
इस दौरान कुछ राशि वालों के अटके काम पूरे, तो कुछ जातकों के बनते काम भी बिगड़ सकते हैं। यही नहीं इसका असर लोगों की सोच, सेहत और नेतृत्व क्षमता पर भी पड़ सकता है। ऐसे में आइए अगस्त 2025 में प्रमुख ग्रहों की स्थिति और उनके प्रभाव को विस्तार से जानते हैं।
2 of 14
अगस्त में ग्रहों का गोचर और राशियों पर प्रभाव
- फोटो : अमर उजाला
अगस्त 2025 में प्रमुख ग्रहों की स्थिति
ज्योतिषियों के मुताबिक, ग्रहों के राजकुमार बुध 9 अगस्त 2025 को कर्क राशि में उदय होने जा रहे हैं। इसके बाद वह 11 अगस्त 2025 को इसी राशि में मार्गी होंगे। फिर ग्रहों के राजा सूर्य भी राशि परिवर्तन करेंगे। वह 17 अगस्त 2025 को कर्क से अपनी यात्रा को विराम देते हुए सिंह राशि में गोचर करेंगे। इसी बीच 21 अगस्त को सुख-सौभाग्य के कारक शुक्र भी कर्क राशि में अपना स्थान लेंगे, उनका यह गोचर ज्योतिष की महत्वपूर्ण घटनाओं में से एक है।
माह के अंत में यानी 29 अगस्त 2025 बुध कर्क राशि में अस्त होंगे। फिर वह अगले दिन यानी 30 अगस्त 2025 बुध का सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। इसके अलावा अगस्त माह में ग्रहण योग का संयोग भी बना रहेगा। बता दें, 10 अगस्त 2025 को मन के कारक ग्रह चंद्रमा कुंभ में प्रवेश करेंगे। यहां पहले से ही छाया ग्रह राहु मौजूद हैं। ऐसे में कुंभ राशि में ग्रहण योग का निर्माण होगा। वहीं अगस्त में देव गुरु मिथुन, मंगल कन्या और शनि मीन राशि में गोचर करेंगे। हालांकि मन के कारक चंद्रमा भी लगभग सभी राशि में गोचर कर सकते हैं।
3 of 14
August Planets Transit Impact
- फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए समय शुभ रहेगा। आपकी व्यापार की योजनाएं सफल होंगी। नए लोगों से मुलाकात होने पर करियर में कुछ सकारात्मक बदलाव करेंगे। धार्मिक यात्राएं सफल एवं लाभप्रद साबित होंगी। रिश्ते बहेतर रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 14
August Planets Transit Impact
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों की इस माह समस्याएं बढ़ सकती हैं। सेहत को लेकर चल रही दिक्कतें मानसिक तनाव का कारण बनेंगी। अगर किसी यात्रा को लेकर योजनाएं बनाई थी, तो वह असफल होंगी।
विज्ञापन
5 of 14
August Planets Transit Impact
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
आपके सभी अटके हुए काम पूरे होंगे। व्यापार में धन की प्राप्ति संभव है। छात्रों को मनचाहे परिणाम मिलने से वह करियर की दिशा में आगे बढ़ेंगे। लेकिन आपको वाहन की खरीदारी करने से अभी बचना होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।