फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Astrology 2022: शुरू हुई गुरु-शुक्र की युति, इन 4 राशि के लिए शुभ संकेत होगा भाग्योदय

Thu, 28 Apr 2022 06:59 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 28 Apr 2022 06:59 AM IST
विज्ञापन
astrology predictions for conjunction of guru and shukra on 27 april these four zodiac sign are lucky
27 अप्रैल से गुरु और शुक्र ग्रह मीन राशि में युति का निर्माण कर रहे हैं। - फोटो : अमर उजाला

वैदिक ज्योतिष में जिस तरह से ग्रहों का समय-समय पर एक से दूसरी राशि में परिवर्तन काफी महत्वपूर्ण माना गया है उसी तरह के दो ग्रहों की किसी एक ही राशि में युति का भी विशेष महत्व होता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब दो ग्रह किसी एक राशि में होते हैं तो इसे युति कहते हैं, जब तीन ग्रह किसी एक राशि में विराजमान हो तो त्रिग्रही योग और जब चार ग्रह किसी एक राशि में आ कर बैठते हैं इस योग को चतुर्ग्रही योग कहते हैं। इस तरह से पांच ग्रहों के एक राशि में होने से पंचग्रही योग कहलाता है। 27 अप्रैल से गुरु और शुक्र ग्रह मीन राशि में युति का निर्माण कर रहे हैं।

astrology predictions for conjunction of guru and shukra on 27 april these four zodiac sign are lucky
guru gochar 2022 - फोटो : अमर उजाला

गुरु और शुक्र ग्रह की युति का समय 
ज्योतिष गणना के अनुसार बीते 13 अप्रैल 2022 को सुबह के समय से देवगुरु बृहस्पति अपनी कुंभ राशि की यात्रा को विराम देते हुए अपनी स्वराशि मीन में मौजूद है। गुरु का स्वराशि में राशि परिवर्तन 12 वर्षों के बाद हुआ है। वहीं सुख और वैभव देने वाले ग्रह शुक्र ग्रह भी 27 अप्रैल 2022 को शाम के समय मीन राशि में आ कर विराजमान हो गए हैं। ऐसे में मीन राशि में पहले से गुरु के विराजमान होने के साथ अब शुक्र ग्रह भी इसी राशि में भ्रमण कर रहे हैं। गुरु-शुक्र की मीन राशि में युति 23 मई तक चलेगी इसके बाद शुक्र मेष राशि की अपनी यात्रा को आरंभ कर देंगे। ज्योतिषीय नजररिए से इन दोनों ग्रहों की युति काफी लाभदायक सिद्ध रहने वाले होगी।

astrology predictions for conjunction of guru and shukra on 27 april these four zodiac sign are lucky
venus transit 2022 - फोटो : अमर उजाला
ज्योतिष में शुक्र और गुरु ग्रह का महत्व 
ज्योतिष गणना में शुक्र और गुरु दोनों का ही खास महत्व होता है। गुरु जहां देवताओं के गुरु माने गए तो वहीं शुक्र दानवों के गुरु कहलाए जाते हैं। ज्योतिष में गुरु बृहस्पति को सुख, ज्ञान, वैवाहिक जीवन, शिक्षक, संतान, धार्मिक कार्य, धन, दान-पुण्य और वृद्धि का कारक प्राप्त होते हैं। वहीं शुक्र भौतिक सुख,वैवाहिक सुख,भोग-विलास, शौहरत,कला,प्रतिभा,सौन्दर्य,रोमांस और काम-वासना आदि का प्रतिनिधित्व करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
astrology predictions for conjunction of guru and shukra on 27 april these four zodiac sign are lucky
Pisce - फोटो : अमर उजाला

गुरु-शुक्र की मीन राशि में युति से इन 4 राशियों का होगा भाग्योदय
वैसे तो गुरु-शुक्र की मीन राशि में युति से सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ेगा लेकिन मुख्य रूप से चार राशियों के जीवन में विशेष शुभ और सकारात्मक बदलाव देखने को  मिलेगा।

मीन राशि 
गुरु और शुक्र ग्रह की युति मीन राशि में बनने के कारण सबसे ज्यादा फायदा मीन राशि के जातकों ही मिलेगा। गुरु का मीन राशि में गोचर 12 वर्षों के बाद हो रहा और मीन राशि देवगुरु बृहस्पति की स्वयं की राशि है। ऐसे में मीन राशि के जातकों के जीवन में शुभ और भाग्य में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। धन लाभ की प्रबल संभावना है। करियर में नई ऊंचाईयों की प्राप्ति होगी। मीन राशि में शुक्र और गुरु की युति से भाग्य में वृद्धि,मान-सम्मान और सुख की प्राप्ति के संकेत हैं।

विज्ञापन
astrology predictions for conjunction of guru and shukra on 27 april these four zodiac sign are lucky
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए मीन राशि में शुक्र-गुरु की युति किसी वरदान से कम नहीं है। भाग्य में बढ़ोत्तरी से सभी तरह के ऐशोआराम की सुविधा प्राप्ति होगी। नए व्यवसाय शुरु करने के लिए भी अवधि उत्तम रहेगी। कार्यस्थल पर तरक्की मिलने के योग। समाज में आपके रुतबे में बढ़ोत्तरी होगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed