फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमावस्या के शुभ योग के कारण इन राशियों को होगा धन लाभ, जानिए अपना राशिफल

Wed, 13 Jun 2018 09:21 AM IST
Prateek Ranjan Content Partner: Astrosage
Content Partner: Astrosage Published by: Prateek Ranjan Updated Wed, 13 Jun 2018 09:21 AM IST
विज्ञापन
astrology daily rashifal 13th june 2018 horoscope

बुधवार का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है। जानिए कैसा रहेगा आपका पूरा दिन

मेष राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

astrology daily rashifal 13th june 2018 horoscope

मेष राशि- बुज़ुर्गों को अपनी सेहत का ख़याल रखने की ख़ास ज़रूरत है। दिन चढ़ने पर वित्तीय तौर पर सुधार आएगा। आपका गर्मजोशी भरा बर्ताव घर का माहौल ख़ुशनुमा कर देगा। कुछ ही लोग ऐसे इंसान के आकर्षण से बच सकते हैं, जिसके पास इतनी प्यारी मुस्कान हो। जब आप लोगों के साथ होंगे, तो आपकी महक फूलों की तरह चारों ओर फैलेगी। आपके महसूस करेंगे कि फ़िज़ाओं में प्यार घुला हुआ है। नज़रें उठाकर तो देखिए, आपको सब-कुछ प्रेम के रंग में रंगा दिखाई देगा। कार्यक्षेत्र में आपको हर कोई गंभीरता से सुनेगा। अपने ज़बरदस्त आत्मविश्वास का फ़ायदा उठाएँ, बाहर निकलें और कुछ नए सम्पर्क व दोस्त बनाएँ।

वृष राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

astrology daily rashifal 13th june 2018 horoscope

वृष राशि- अचानक आए अप्रत्याशित ख़र्चे आपके ऊपर आर्थिक तौर पर बोझ डाल सकते हैं। शाम का ज़्यादातर समय मेहमानों के साथ गुज़रेगा। अपने रोमांटिक ख़यालों को हर किसी को बताने से बचें। आज का दिन थोड़ी दिक़्क़त ला सकता है लेकिन आप धीरज और शान्त मन से हर मुश्किल पर जीत हासिल कर सकते हैं। अपने व्यक्तित्व और रंग-रूप को बेहतर बनाने का कोशिश संतोषजनक साबित होगी। कोई रिश्तेदार अचानक आपके घर आ सकता है, जिसके चलते आपकी योजनाएँ गड़बड़ा सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मिथुन राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

astrology daily rashifal 13th june 2018 horoscope

मिथुन राशि- कोई बेहतरीन नया विचार आपको आर्थिक तौर पर फ़ायदा दिलायेगा। जीवनसाथी के साथ ख़रीदारी मज़ेदार रहेगी। इससे आप दोनों के बीच की समझ में भी इज़ाफ़ा होगा। अपने दोस्त से बहुत लम्बे समय बाद मिलने का ख़याल आपके दिल की धड़कन को बढ़ा सकता है। आज कार्यक्षेत्र में आप अपनी ताक़त और कमज़ोरियों को जान सकेंगे। दिन वाक़ई कुछ कठिन हो सकता है। आपका चुम्बकीय और ज़िन्दादिल व्यक्तित्व आपको सबके आकर्षण का केन्द्र बना देगा। यह दिन आपके सामान्य वैवाहिक जीवन से कुछ हटकर होने वाला है। 

विज्ञापन

कर्क राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

astrology daily rashifal 13th june 2018 horoscope

कर्क राशि- अपने ख़र्चों पर क़ाबू रखें और आज हाथ खोलकर व्यय करने से बचें। अपने परिवार को पर्याप्त समय दें। उन्हें महसूस होने दें कि आप उनका ख़याल रखते हैं। उनके साथ अच्छा वक़्त बिताएँ और शिकायत करने का मौक़ा न दें। प्यार में थोड़ी निराशा आपको हतोत्साहित नहीं कर सकेगी। नयी साझीदारी आज के दिन फलदायी रहेगी। अगर आज आप ख़रीदारी के लिए निकलते हैं, तो कोई अच्छी पोशाक ले सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed