आर्थिक राशिफल 9 मार्च: जानें धन और व्यवसाय को लेकर कैसा रहेगा शनिवार का दिन
मेष
आज आप में से कुछ लोगों को आपके व्यवसाय-साथी या किसी करीबी सहयोगी से समस्या हो सकती है। व्यवसाय से संबंधित यात्राएं वांछित परिणाम नही दे सकती है। नए कार्यस्थल से जुड़ने या नई परियोजनाओं और उपक्रमों को शुरू करने के लिए दिन ज्यादा अनुकूल नही है। कार्य स्थल पर टकराव से बचने की कोशिश करनी चाहिए।
वृष
आज व्यावसायिक क्षेत्र में व्यापार संबंधों और सौदो के लिए एक अनुकूल अवधि है। कार्य संबंधी यात्राएं और सहयोग आने वाले महीनों में सकारात्मक परिणाम देंगे। आप में से कुछ आज प्रभावशाली लोगों के साथ संबंध स्थापित कर सकते हैं। व्यावसायिक और सामाजिक दायरे में सम्मान और प्रतिष्ठा हासिल करने के लिए दिन अनुकूल है।
मिथुन
व्यावसायिक उन्नति के लिए दिन अच्छा है। नौकरीपेशा जातक पदोन्नति प्राप्त कर सकतें है। व्यवसाय में एक नए कार्य का आरंभ हो सकता है, या आप एक नए सौदे को अंतिम रूप दे सकते हैं, जो भविष्य में लाभदायक रहेगा। आप योग्य लोगों के साथ स्थायी दोस्ती बना सकते हैं।
कर्क
आज आप अपने कार्य स्थल पर सहकर्मियों और अधीनस्थों से वाद-विवाद करने से बचें। टकराव से निपटने के लिए राजनयिक बनने की कोशिश करें और दार्शनिक दृष्टिकोण अपनाकर वास्तविक दुनिया को उसके वास्तविक परिप्रेक्ष्य में देखने का प्रयास करें। वित्तीय व्यवहार और निवेश के सन्दर्भ में अधिक सतर्क और सावधान रहें, क्योंकि दिन ज्यादा अनुकूल नही है। कमाई घट सकती है और धन अवरुद्ध हो सकता है।