6 दिसंबर 2018 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और सितारे किस राशि की चमकाएंगे किस्मत और किसे लाभ पाने के लिए करना होगा थोड़ा इंतजार, जानने के लिए आगे की स्लाइड क्लिक करें...
मेष- चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ
मेष
आज ऑफिस में अपने विरोधी के षड़यंत्र से सावधान रहें। आज खर्च ज्यादा होगा। बिजनेस में दौड़भाग की जरूरत है। कारोबार में अच्छी प्रगति होने से प्रचुर मात्रा में आर्थिक लाभ भी हो सकता है।
वृष- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
वृष
वेतन और खर्चों के बीच सामंजस्य बिठा पाना मुश्किल होगा । जीवन में नया करने के लिए प्रेरणा मिलेगी। अपने काम को पूरी ईमानदारी के साथ करें। मेहनत का परिणाम आपको जरूर मिलेगा।
मिथुन- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा
मिथुन
जल्दबाजी से काम न करें। कामकाज में जल्दीबाजी के कारण नुकसान हो सकता है इसलिए सावधानी से चलें। नौकरी में स्थानांतरण संभव है । सरकारी कर्मचारियों को पदोन्नति की संभावना है। खर्चों में कमी का प्रयास करें।
कर्क- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
कर्क
कुछ लोग आपकी छवि खराब कर सकते हैं ।कोर्ट - कचहरी से दूर रहना हितकर रहेगा | कारोबार की दृष्टि से समय अनुकूल है धन आपके पास आएगा, लेकिन रुकेगा नहीं । आपको किसी महत्वपूर्ण काम के बिगड़ जाने का दुख रहेगा।