आर्थिक राशिफल 2 जनवरी : जानें पैसे और बिजनेस को लेकर कैसा रहेगा आज का दिन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष
पद, प्रतिष्ठा के लिये किया गया प्रयास सफल होगा। किसी से फालतू न बोलें। धन को लेकर चिंता खत्म होगी। लाभ की स्थितियां सुदृढ़ बनी रहेंगी। सरकारी अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है।
वृष
विदेश से आय प्राप्ति संभव है। जोश-उत्साह के भाव के कारण लाभ मार्ग की बाधाएं कम होगी। व्यवहार में कटुता, मित्रों पर अत्यधिक विश्वास करने से बचें अन्यथा आय प्रभावित हो सकती है।
मिथुन
आज आप व्यावसायिक कार्यो के लिये ऋण प्राप्त कर पायेंगें। तनाव में कमी तथा परिश्रम में वृ्द्धि करने पर भाग्य की बाधाएं दूर होगी। आर्थिक समस्याओं से भी छुटकारा मिलेगा। वरिष्ठ लोगों से भेंट फलदायक सिद्ध हो सकती है।
कर्क
आज आप ज्ञान, अनुभव के सहयोग से आर्थिक मामलों में शुभ परिणाम प्राप्त कर सकते है। सहयोगी आपके लिये लाभकारी सिद्ध होगें। मनचाहे स्थानों पर पदोन्नति के साथ, स्थानान्तरण प्राप्त हो सकता है।