शनिवार 29 दिसंबर 2018 के दिन सभी राशियों का राशिफल जानने के लिए आगे की स्लाइड क्लिक करें...
29 दिसंबर राशिफल :शनि की कृपा से 4 राशियां होंगी मालामाल, बाकी राशि भी जानें अपनी किस्मत का हाल
Aries
ज़िन्दगी की बेहतरीन चीज़ों को शिद्दत से महसूस करने के लिए अपने दिल-दिमाग़ के दरवाज़े खोलें। चिंता को छोड़ना इसकी ओर पहला क़दम है। जिन लोगों को आप जानते हैं, उनके ज़रिए आपको आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे। घर में उल्लास का माहौल आपके तनावों को कम कर देगा। आप भी इसमें पूरी सहभागिता करें और महज़ मूक दर्शक न बने रहें। अचानक हुई रोमांटिक मुलाक़ात आपके लिए उलझन पैदा कर सकती है। दफ़्तर में बेवजह टांग खींचने वाले आपको ग़ुस्सा दिला सकते हैं। शहर से बाहर यात्रा ज़्यादा आरामदेह नहीं रहेगी, लेकिन आवश्यक जान-पहचान बनाने के लिहाज़ से फ़ायदेमंद साबित होगी। वैवाहिक जीवन में सब कुछ अच्छा महसूस होगा।
Taurus
अपने दिन की शुरुआत कसरत से करें- यही वक़्त है जब आप अपने बारें में अच्छा महसूस करने की शुरुआत कर सकते हैं। इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करें और नियमित रखने की कोशिश करें। निवेश करने और अनुमान के आधार पर पैसे लगाने के लिहाज़ से अच्छा दिन नहीं है। आज के दिन दूसरों की राय सुनना और उन पर अमल करना महत्वपूर्ण होगा। प्यार में अपने अशिष्ट बर्ताव के लिए माफ़ी मांगें। काम के लिए मौक़े परिचित महिलाओं की ओर से आ सकते हैं। अगर आप किसी विवाद में उलझ जाएँ तो तल्ख़ टिप्पणी करने से बचिए। परिवार के सदस्यों के साथ थोड़ी दिक़्क़त का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन दिन के आख़िर में आपका जीवनसाथी आपकी परेशानियों को सहलाएगा।
Gemini
आज आप उम्मीदों की जादुई दुनिया में हैं। माली सुधार की वजह से ज़रूरी ख़रीदारी करना आसान रहेगा। ज़रूरत के वक़्त आपको दोस्तों का सहयोग मिलेगा। प्रेम के नज़रिए से आज का दिन आपके लिए ख़ुशियों से भरा रहेगा। अगर आप दफ़्तर में सोशल मीडिया का ज़्यादा उपयोग करेंगे, तो आज पकड़े भी जा सकते हैं। आज सोच-समझकर क़दम बढ़ाने की ज़रूरत है- जहां दिल की बजाय दिमाग़ का ज़्यादा इस्तेमाल करना चाहिए। आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ बहुत रोमांचक काम कर सकते हैं।
Cancer
किसी भी तरह के द्वन्द्व या विरोध से बचें, क्योंकि आपकी सेहत पर इसका बुरा असर होगा। बैंक से जुड़े लेन-देन में काफ़ी सावधानी बरतने की ज़रूरत है। जिसके साथ आप रहते हैं, उससे वाद-विवाद करने से बचें। यदि कोई समस्या है, तो उसे शान्ति से बातचीत करके सुलझाएं। अपने मनमौजी बर्ताव पर क़ाबू रखें, क्योंकि यह आपकी दोस्ती को बर्बाद कर सकता है। कार्यक्षेत्र में किसी विशेष व्यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती है। चिट्ठी-पत्री में सावधानी बरतने की ज़रूरत है। ऐसा लगता है कि आपका जीवनसाथी आपसे निराश है और आपको यह बात मालूम होने वाली है।