फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Astrology 2023: नए साल पर इन 3 राशि वालों पर रहेगी शनिदेव की विशेष कृपा

Tue, 27 Dec 2022 01:45 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 27 Dec 2022 01:45 PM IST
विज्ञापन
astrology 2023 saturn transit in kumbh rashi on 17 january these zodiac sign will success in career
shanidev
साल 2023 में अब कुछ ही दिन बचे हैं। नए साल में सभी को कई तरह की उम्मीदें और इच्छाएं होती हैं। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार व्यक्ति के जीवन में सुख और दुख सभी ग्रहों की चाल पर निर्भर करता है। साल  2023 में कई बड़े और अहम ग्रहों का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। जिसमें शनि का राशि परिवर्तन काफी अहम होगा। शनि देव 17 जनवरी 2023 को मकर राशि की अपनी यात्रा को विराम देते हुए कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। शनिदेव करीब 30 वर्षों के बाद दोबारा से अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में गोचर करने जा रहे हैं। जब-जब शनि का राशि परिवर्तन होता हो तब-तब इसका व्यापक प्रभाव सभी जातकों के जीवन पर गहरा पड़ता है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार शनि के राशि परिवर्तन से तीन राशि के लोगों को सबसे ज्यादा शुभ प्रभाव पड़ेगा।


वार्षिक राशिफल 2023
मेष राशिफल 2023। वृषभ राशिफल 2023 । मिथुन राशिफल 2023 । कर्क राशिफल 2023 । सिंह राशिफल 2023 । कन्या राशिफल 2023 

तुला राशिफल 2023 । वृश्चिक राशिफल 2023 । धनु राशिफल 2023 । मकर राशिफल 2023 । कुंभ राशिफल 2023 । मीन राशिफल 2023
astrology 2023 saturn transit in kumbh rashi on 17 january these zodiac sign will success in career
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि 
साल 2023 में वृषभ राशि के जातकों पर शनि के राशि परिवर्तन का शुभ प्रभाव देखने को मिलेगा। वृष राशि के स्वामी ग्रह शुक्र ग्रह होते हैं और ज्योतिष के अनुसार शनि और शुक्र ग्रह की आपस में अच्छी मित्रता रहती है। इस कारण से शनि का शुभ प्रभाव वृषभ राशि के जातकों पर रहेगा। शनिदेव आपकी कुंडली में 10वें भाव में गोचर करेंगे। ऐसे में आपको साल 2023 में नौकरी के लिए कई अच्छे-अच्छे प्रस्ताव मिलेंगे। धन लाभ के बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे। कानूनी मामलों में आपको विजय हासिल होगी।

वार्षिक राशिफल 2023
मेष राशिफल 2023। वृषभ राशिफल 2023 । मिथुन राशिफल 2023 । कर्क राशिफल 2023 । सिंह राशिफल 2023 । कन्या राशिफल 2023 

तुला राशिफल 2023 । वृश्चिक राशिफल 2023 । धनु राशिफल 2023 । मकर राशिफल 2023 । कुंभ राशिफल 2023 । मीन राशिफल 2023

 
astrology 2023 saturn transit in kumbh rashi on 17 january these zodiac sign will success in career
rashi - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
साल 2023 के पहले महीन में शनि का गोचर आपकी कुंडली के दूसरे भाव में होगा। ऐसे में यह साल आपके लिए आर्थिक नजरिए से बहुत कामयाब रहने वाला साल होगा। इस साल आपको पैतृक संपति की खरीद-बिक्री से अच्छा लाभ मिल सकता है। जो जातक इस साल किसी नए कारोबार को करने की सोच रहे है उनको सफलता हासिल होगी। व्यापार में अच्छा मुनाफा प्राप्त होगा। करियर में परिवर्तन के योग दिखाई पड़ रहे हैं। परिवार में सुख और शांति रहेगी। 

वार्षिक राशिफल 2023
मेष राशिफल 2023। वृषभ राशिफल 2023 । मिथुन राशिफल 2023 । कर्क राशिफल 2023 । सिंह राशिफल 2023 । कन्या राशिफल 2023 

तुला राशिफल 2023 । वृश्चिक राशिफल 2023 । धनु राशिफल 2023 । मकर राशिफल 2023 । कुंभ राशिफल 2023 । मीन राशिफल 2023
विज्ञापन
विज्ञापन
astrology 2023 saturn transit in kumbh rashi on 17 january these zodiac sign will success in career
rashi - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
साल 2023 में शनिदेव आपकी राशि से लग्न भाव यानी पहले भाव में प्रवेश कर रहे हैं। कुंभ राशि के स्वामी स्वयं शनिदेव होते हैं। ऐसे में शनि का कुंभ राशि में आना आपके लिए अच्छा और शुभ संकेत है। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रगति होगी और मनमुताबिक सफलताएं हासिल होगी। धन लाभ और आत्म विश्वास में बढ़ोतरी होगी। सरकारी नौकरी के क्षेत्र में छात्रों का सफलता मिलेगी। इस साल निवेश से आपको जबरदस्त फायदा मिलने का योग है।

वार्षिक राशिफल 2023
मेष राशिफल 2023। वृषभ राशिफल 2023 । मिथुन राशिफल 2023 । कर्क राशिफल 2023 । सिंह राशिफल 2023 । कन्या राशिफल 2023 

तुला राशिफल 2023 । वृश्चिक राशिफल 2023 । धनु राशिफल 2023 । मकर राशिफल 2023 । कुंभ राशिफल 2023 । मीन राशिफल 2023

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed