Surya Ardra Nakshatra Transit 2026: नवग्रहों के राजा सूर्य देव 15 जून को मिथुन राशि में प्रवेश कर चुके हैं। अब 22 जून 2026, सोमवार को दोपहर 12 बजकर 31 मिनट पर वे मृगशिरा नक्षत्र से निकलकर आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। वैदिक ज्योतिष के अनुसार आर्द्रा नक्षत्र के स्वामी राहु हैं, जबकि सूर्य आत्मबल, प्रतिष्ठा, नेतृत्व और सरकारी क्षेत्र का कारक माना जाता है। सूर्य और राहु की यह युति जीवन में अचानक परिवर्तन, नए अवसर और प्रगति के द्वार खोल सकती है।इस परिवर्तन को मौसम, राजनीति, प्रशासन, व्यापार और व्यक्तिगत जीवन में महत्वपूर्ण बदलावों का संकेत माना जाता है। यह गोचर सभी 12 राशियों पर प्रभाव डालेगा। ज्योतिष के अनुसार सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि यह करियर, धन, प्रशासन और व्यक्तिगत जीवन में बड़े बदलाव लेकर आता है। इस गोचर से कुछ राशियों के जातकों को विशेष लाभ मिलने के योग बन रहे हैं, जबकि कुछ राशियों को सावधानी बरतनी होगी।
राहु के नक्षत्र में सूर्य का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे सफलता के द्वार, सतर्क रहें ये राशियां
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shweta Singh
Updated Thu, 18 Jun 2026 07:05 PM IST
सार
Surya Ardra Nakshatra Transit 2026: 22 जून से सूर्य के आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश का सभी 12 राशियों पर असर पड़ेगा। जानें किन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत और कौन रहे सतर्क।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन