फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shani Asta 2025 : शनि कुंभ राशि में होंगे अस्त, ये राशियां रहें सतर्क

Fri, 14 Feb 2025 06:30 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Fri, 14 Feb 2025 06:30 AM IST
सार

Shani Asta Negative Impact: शनि कुंभ राशि में 23 फरवरी को अस्त होंगे। इस समय कुंभ राशि में सूर्य और शनि की युति के कारण कई राशियों को समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।  आइए जानते हैं कि शनि के अस्त होने से किन राशियों को नुकसान होने की संभावना है।

विज्ञापन
Shani Asta 2025 in Kumbh Rashi Saturn's combustion may lead to financial losses for these zodiac signs in hind
shani ast ka rashiyon par prabhav - फोटो : amar ujala
Shani Kumbh Rashi Mein Asta 2025: शनि 23 फरवरी को सायं 06: 23 मिनट पर कुंभ राशि में अस्त होने जा रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि के अस्त होने के बाद उनकी स्थिति कमजोर रहेगी। हालांकि, इस समय सूर्य और शनि की युति कुंभ राशि में बनी रहेगी। चूंकि सूर्य और शनि एक-दूसरे के शत्रु माने जाते हैं, इसलिए शनि के अस्त होने के बावजूद वे कई राशियों को परेशान कर सकते हैं। शनि की अस्त अवस्था में मिथुन, सिंह समेत चार राशियों को करियर में कठिनाइयों और पारिवारिक संबंधों में नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं कि शनि के अस्त होने से किन राशियों की समस्याएं बढ़ने वाली हैं।


Lucky Rashiyan: फरवरी के दूसरे सप्ताह में इन चार राशियों को मिल सकती है सफलता, बन रहा है बुधादित्य राजयोग

Mahakumbh 2025: क्या महाकुंभ में स्त्रियों के स्नान के लिए है कोई विशेष नियम? जानें क्या करें क्या नहीं

Surya Gochar 2025: मार्च में इन राशियों की चमक सकती है किस्मत, सूर्य करेंगे मीन राशि में प्रवेश
Shani Asta 2025 in Kumbh Rashi Saturn's combustion may lead to financial losses for these zodiac signs in hind
shani asta 2025 - फोटो : अमर उजाला

मिथुन राशि
शनि के अस्त होने से मिथुन राशि के जातकों को कई प्रकार के नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल, शनि मिथुन राशि के जातकों के नवें भाव में अस्त हो रहे हैं, जिससे संभव है कि आपको भाग्य का साथ न मिले। इस स्थिति में, सलाह दी जाती है कि आप इस समय अपने जीवन से जुड़े किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय को टालें। कार्यक्षेत्र में भी आपको कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, और इस दौरान आपकी बचत भी प्रभावित हो सकती है।

Shani Asta 2025 in Kumbh Rashi Saturn's combustion may lead to financial losses for these zodiac signs in hind
shani asta 2025 - फोटो : daily rashifal

सिंह राशि 
शनि अस्त होकर सिंह राशि पर अपनी सप्तम दृष्टि डालेंगे, और इस समय शनि और सूर्य की कुंभ राशि में युति भी होगी। इस स्थिति में सिंह राशि के जातकों को राजनीति और सरकारी क्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में जूनियर्स के कारण तनाव उत्पन्न होगा। व्यापार में कर्मचारियों के कारण समस्याएं और परेशानियां आ सकती हैं। कानूनी मामलों में जोखिम से बचना आवश्यक है, इसलिए इस दौरान किसी भी कानूनी निर्णय से दूर रहना बेहतर होगा। पारिवारिक जीवन में भी काफी हलचल देखने को मिल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shani Asta 2025 in Kumbh Rashi Saturn's combustion may lead to financial losses for these zodiac signs in hind
shani asta 2025 - फोटो : अमर उजाला

तुला राशि
शनि तुला राशि के पंचम भाव में प्रवेश करने जा रहे हैं, जिससे आपको संतान से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस समय बच्चों की सेहत और शिक्षा को लेकर आपकी चिंता बढ़ सकती है। विदेश से संबंधित मामलों में भी कठिनाइयाँ आ सकती हैं। इस राशि के विद्यार्थियों को, जो विदेश में पढ़ाई करने की इच्छा रखते हैं, सलाह दी जाती है कि वे इस अवधि में बाहर जाने का प्रयास न करें। इसके अलावा, आपको अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना होगा, क्योंकि पेट से जुड़ी समस्याएँ उत्पन्न हो सकती हैं।

विज्ञापन
Shani Asta 2025 in Kumbh Rashi Saturn's combustion may lead to financial losses for these zodiac signs in hind
shani asta 2025 - फोटो : अमर उजाला

कुंभ राशि
कुंभ राशि के स्वामी शनिदेव अब उनकी राशि में अस्त होने जा रहे हैं। इस समय सूर्य और शनि की युति भी कुंभ राशि में बनी रहेगी, जिससे कुंभ राशि के लोगों की ऊर्जा में कमी आ सकती है। नौकरीपेशा जातकों को कार्यस्थल पर सहयोगियों के साथ तनाव का सामना करना पड़ सकता है। इस स्थिति में आपको सलाह दी जाती है कि अपनी आर्थिक स्थिति का विशेष ध्यान रखें, क्योंकि आपके खर्चों में काफी बढ़ोतरी होने की संभावना है। इस दौरान अपने खानपान की आदतों में थोड़ा बदलाव करें, वरना स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed