Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया विवाह के लिए अबूझ मुहूर्त माना गया है। अक्षय तृतीया को आखा तीज भी कहा जाता है। अक्षय तृतीया का पर्व वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। वैसे तो इस दिन बिना मुहूर्त निकाले शुभ कार्य, विवाह करना, सोना-चांदी खरीदना, नए कार्य करने से जैसे काम किए जा सकते हैं। लेकिन इस बार अक्षय तृतीया पर शुक्र अस्त होने के कारण विवाह नहीं हो पाएंगे। इस साल अक्षय तृतीया 10 मई को मनाई जाएगी। 10 मई को अक्षय तृतीया के दिन कई शुभ योग बन रहे हैं। अक्षय तृतीया के दिन गजकेसरी योग और धन योग बन रहे हैं, जो 3 राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहेंगे। वहीं दूसरी ओर इस दिन सूर्य और शुक्र की मेष राशि में युति हो रही है, जिससे शुक्रादित्य योग बन रहा है। इसके साथ ही मीन राशि में मंगल और बुध की युति से धन योग, शनि के मूल त्रिकोण राशि कुंभ में होने से शश योग और मंगल के अपनी उच्च राशि मीन में रहकर मालव्य राजयोग और वृषभ राशि में चंद्रमा और गुरु की युति से गजकेसरी योग बन रहा है। इस तरह अक्षय तृतीया पर कई राजयोग का बनना 3 राशि वालों को मालामाल कर देता है।
Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर बनेंगे कई शुभ, इन 3 राशि के जातकों की होगी चांदी
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता सिंह
Updated Thu, 18 Apr 2024 07:52 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन