फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन चार राशियों पर हमेशा बनी रहती है मां लक्ष्मी की कृपा, क्या इनमें आप भी हैं शामिल

Thu, 16 Jul 2020 05:35 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 16 Jul 2020 05:35 PM IST
विज्ञापन
acoording to astrology these four zodiac sign are lucky
वैदिक ज्योतिष के अनुसार मनुष्य की राशि से उसके बारे में काफी कुछ जानकारियां हासिल हो जाती है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राशि मनुष्य के जन्म लेते ही उसके साथ जुड़ जाती है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार मनुष्य की राशि से उसके बारे में काफी कुछ जानकारियां हासिल हो जाती है। ये राशि ही किसी इंसान के व्यक्तित्व, कौशल और भविष्य में उसके साथ घटने वाली तमाम तरह की घटनाओं के बारे में महत्वपूर्ण बातें बताती है। ज्योतिष में कुल 12 राशियां होती है और इन्ही 12 राशियों में सभी मनुष्य आते हैं। 12 राशियों में कुछ ऐसी राशियां होती है जो मनुष्य के अंदर कई तरह की खूबियां समेटे हुए होती हैं। 



Sawan 2020: भगवान भोलेनाथ को प्रिय होती हैं ये तीन राशियां, हमेशा मिलती है इन्हें भोले भंडारी की कृपा

acoording to astrology these four zodiac sign are lucky
सभी 12 राशियों में कुछ राशियां ऐसी होती है जिन पर हमेशा मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। इन भाग्यशाली राशियों को हमेशा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त रहता है। जिस कारण से इन राशि के जातकों के जीवन में हमेशा सुख, वैभव और संपन्नता की कमी कभी नहीं रहती। 
 
acoording to astrology these four zodiac sign are lucky

वृष 
इस राशि के स्वामी ग्रह शुक्र हैं। यह राशि चक्र में दूसरी नंबर की राशि है। स्वामी ग्रह शुक्र होने के कारण इन राशि के जातकों पर हमेशा संपन्नता और वैभव बना रहता है। वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह को सुख, धन, वैभव और ऐश्वर्य का कारक माना जाता है।  वृष राशि के जातकों को हमेशा किस्मत का साथ मिलता है। इनके किसी कार्य में थोड़े प्रयास करने मात्र से ही सभी तरह के कार्य पूरे हो जाते हैं। इस राशि के लोग कभी भी धन की कमी महसूस नहीं करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
acoording to astrology these four zodiac sign are lucky

कर्क 
कर्क राशि के जातकों को अमीर बनने और ऐशो आराम से जीवन जीने का मौका मिलता है। इस राशि के जातकों को भाग्य का साथ मिलता है। ये काफी मेहनती और दृढ़ निश्चय वाले लोग होते हैं। जो मन में ठान लिया उसे वह जरूर पूरा करते हैं। इनका कार्य कभी भी नहीं रुकता। इनके हर एक काम में आसपास के लोग हमेशा मदद करने को तैयार रहते हैं। इस राशि के जातकों पर मां लक्ष्मी की आशीर्वाद बना रहता है।

विज्ञापन
acoording to astrology these four zodiac sign are lucky

सिंह
सिंह राशि के जातक काफी मेहनती और कार्य कुशल होते हैं। यह अपनी लग्जरी जरूरतों को पूरा करने के लिए काफी परिश्रम करते हैं। इस राशि के जातकों में नेतृत्व करने की क्षमता काफी होती है। ये कठिन से कठिन काम को करने में नहीं घबराते हैं। इस कारण से इनको काफी सफलता भी मिलती है। मां लक्ष्मी का आशीर्वाद इन पर रहता है। इस राशि के जातक काफी धार्मिक स्वभाव के होते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed