फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shani Dev: शनिदेव इन राशि वालों पर हमेशा रहते हैं मेहरबान, बनते हैं भाग्यशाली और धनवान

Sun, 11 Aug 2024 07:12 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 11 Aug 2024 07:12 AM IST
विज्ञापन
according to astrology shani dev favorite zodiac signs
शनिदेव की प्रिय राशियां - फोटो : अमर उजाला
वैदिक ज्योतिष के अनुसार शनि सभी ग्रहों में सबसे ज्यादा प्रभावशाली ग्रह होते हैं। शनि ग्रह को सबसे मंद गति से चलने वाला ग्रह माना गया है। ये जातकों को कठोर कार्य कराते हुए शुभ प्रदान करते हैं। शनि किसी एक राशि में करीब ढाई वर्षों तक रहते हैं, फिर इसके बाद अपनी राशि बदलते हैं। शनि अभी अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में विराजमान हैं। शनि कुंभ और मकर राशि के स्वामी हैं। ये तुला राशि में उच्च के और मेष राशि में नीच के होते हैं। आज हम आपको यह बताने जा रहे हैं कि शनिदेव की विशेष कृपा चार राशि वालों पर सबसे ज्यादा रहती है। शनिदेव की कृपा इन पर होने से इनका जीवन बहुत ही सुखमय और अच्छे से बीतता है। ये लोग कठोर मेहनत करते हुए बहुत ही ऊंचे मुकाम को प्राप्त करते हैं। आइए जानते हैं कौन सी हैं ये राशियां। 



 
according to astrology shani dev favorite zodiac signs
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
वृषभ राशि के स्वामी ग्रह दैत्यों के गुरु शुक्रदेव होते हैं और शुक्र और शनिदेव की आपस में मित्रता का भाव रहता है। इस राशि के जातकों पर शनिदेव की विशेष कृपा होती है। शनिदेव इन राशि वाले जातकों को जीवन में हर तरह की सुख-सुविधा और भौतिक सुख प्रदान करते हैं। इस राशि के लोग हमेशा ही लग्जरी जीवन जीना पसंद करते हैं। इनके जीवन में कभी भी धन की कोई कमी नहीं रहती है। जीवन के महत्वपूर्ण पड़ावों पर इनको अच्छी सफलता और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। 
according to astrology shani dev favorite zodiac signs
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला राशि
तुला राशि शनि देव की उच्च राशि होते हैं यानि इस राशि में शनि देव हमेशा अच्छा फल प्रदान करते हैं। उच्च राशि होने के कारण तुला राशि के लोगों पर शनिदेव हमेशा ही मेहरबान रहते हैं। तुला राशि वाले बहुत ही मेहतनी और कर्मठ स्वभाव के होते हैं जिस कारण से इनके ऊपर शनिदेव की कृपा रहती है। जब भी तुला राशि के जातकों की कुंडली में शनि या शुक्र की दशा आती है तो शुभ फल की ही प्राप्ति होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
according to astrology shani dev favorite zodiac signs
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर राशि
मकर राशि के स्वामी शनिदेव होते हैं इसलिए शनिदेव की विशेष कृपा मकर राशि के जातकों पर होती है। इस राशि के जातकों पर शनिदेव अपनी कृपा बनाए रखते हैं। इस राशि के लोग काफी मेहनती और कर्मठ स्वभाव के होते हैं। इस राशि के लोग बहुत ही भाग्यशाली होते हैं। इस राशि के लोग अच्छे मुकाम को हासिल करते हैं। 
विज्ञापन
according to astrology shani dev favorite zodiac signs
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि
कुंभ राशि के स्वामी स्वयं शनिदेव होते हैं। इस राशि के लोगों अपनी मेहनत के बल पर जीवन में अच्छे मुकाम को प्राप्त होते हैं। आपको भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। इस राशि के जातकों को जीवन में धन और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed