फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

10 जून का राशिफल: सोमवार को इन पांच राशियों के पूरे होंगे सपने, जानें बाकी सात क्यों रहें सावधान

Mon, 10 Jun 2019 06:34 AM IST
Ritu Shukla ऋतु शुक्ला
Updated Mon, 10 Jun 2019 06:34 AM IST
विज्ञापन
aaj ka rashifal today rashifal 10th June 2019 daily horoscope 10th of June month
Rashifal - फोटो : Rohit Jha
सोमवार, 10 जून 2019 के दिन सभी राशियों का राशिफल जानने के लिए आगे की स्लाइड क्लिक करें...
aaj ka rashifal today rashifal 10th June 2019 daily horoscope 10th of June month
राशि

मेष
आज व्यय की अधिकता रहेगी, परन्तु आमदनी सीमित रहेगी। मानसिक तनावों को हावी ना होने दें। विपरीत परिस्थितियों को भी अपने पक्ष में करने की अपनी अद्भुत क्षमता का प्रयोग करें। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जल्दबाजी में कोई काम न करें। कहीं से अप्रत्याशित आमंत्रण मिले तो वहां सोच समझ कर ही जाएं, हो सकता है वहां कोई आपको हानि पहुंचाने का प्रयास करें या आप अनावश्यक किसी परेशानी में पड़ जाएं। जाना नितांत आवश्यक हो तो अपने किसी करीबी को बताकर जाएं और किसी को साथ ले लें। अधिक कमाने के चक्कर में किसी के बहकावे में ना आएं।

aaj ka rashifal today rashifal 10th June 2019 daily horoscope 10th of June month
राशि

वृष
आज आपके लिए भाग्य और कर्म का अद्भुत संगम रहने वाला है। आज आप जो भी काम आप करेंगे, उसमें भाग्य का भी साथ रहेगा। आप कुछ ऐसे निर्णय लेंगे जिसका प्रभाव आने वाले समय में बेहतर होगा। किन्तु पारिवारिक मामलों में उलझन आपको कठोर निर्णय लेने के लिए बाधित कर सकती है। आपके लिए धैर्य और आपने व्यवहार पर नियंत्रण रखना श्रेयकर रहेगा। इस समय परिवार की जरूरतों पर ध्यान देना अत्यंत महत्वपूर्ण है। बच्चों से संबंधित समस्याएं आपमें से कुछ के लिए तनाव का कारण हो सकती हैं। थकावट से कुछ के लिए स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो  सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
aaj ka rashifal today rashifal 10th June 2019 daily horoscope 10th of June month
मिथुन

मिथुन
स्वास्थ्य सन्दर्भ में यदि कोई बीमारी पहले से चली आ रही है, तो वह इस सप्ताह बढ़ सकती है, अतः पहले से ही सावधानी बरतें। धन के मामले में दिन सामान्य रहेगा। यदि बहुत समय से अपने लिए कोई वाहन या भोग-विलासिता का साजो-सामान खरीदने की योजना बना रहे थे, तो अब उसके फलीभूत होने का समय आ गया है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता का योग है। स्त्री पक्ष बहुत सहयोगी रहेगा।

विज्ञापन
aaj ka rashifal today rashifal 10th June 2019 daily horoscope 10th of June month
राशि

कर्क
आप अपने अधीनस्थ अथवा सहभागी को अत्यधिक महत्व देते हुए उसे संवेदनशील मुद्दों को समझने में मदद कर सकतें हैं। व्यापारी ग्राहकों की पसंद में दिलचस्पी लेंगे और इसलिए आसानी से आर्थिक लाभ अर्जित कर पाएंगे। प्रेम संबंधों में रिश्तों की बात आने पर अपनी सच्ची भावनाओं को छिपाएं नहीं। अविवाहित युवक और युवतियों को अपना जीवनसाथी मिल सकता है। आपको अपने रिश्तेदारों और दोस्तों से अच्छी ख़बरें मिलेंगी और आप अपने परिवार में एक उत्साहजनक नई भूमिका निभा सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed