Aaj Ka Rashifal 24 February 2026: आज मंगलवार, 24 फरवरी का दिन है। हिंदू पंचांग के अनुसार आज फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है और इसी के साथ आज होलाष्टक भी प्रारंभ हो जाएगा। इसी के साथ आज त्रिपुष्कर योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, आडल योग बना हुआ है। वहीं आज के दिन चंद्रमा का गोचर वृषभ राशि और कृतिका नक्षत्र में हुआ है। ऐसे में आज के दिन कुछ राशि वालों का भाग्य अच्छा होगा। लाभ के जबरदस्त मौके मिलेंगे। धन लाभ के अवसर मिल सकते है। जिससे जोखिम भरे कामों से आपको लाभ हो सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन है।
अपनी राशि के दैनिक राशिफल को और अधिक विस्तार से जानने के लिए myjyotish के बेस्ट एस्ट्रोलॉजर से कंसल्ट करें!
2 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए निवेश और आर्थिक योजनाओं के लिहाज से शुभ संकेत लेकर आया है। यदि आप धैर्य से निर्णय लेंगे और जल्दबाजी से बचेंगे, तो लाभ के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। कामकाज में आपका उत्साह बना रहेगा और आप पूरे जोश के साथ अपने लक्ष्यों को पूरा करने में जुटे रहेंगे, जिससे परिणाम भी संतोषजनक रहेंगे। जीवनसाथी के साथ बिताया गया रोमांटिक समय आपके रिश्ते में नई मिठास घोलेगा और भावनात्मक जुड़ाव मजबूत होगा। व्यवसाय से जुड़े लोग कमाई बढ़ाने के नए रास्तों पर गंभीरता से विचार करेंगे। हालांकि सेहत को लेकर थोड़ी सावधानी जरूरी है, छोटी परेशानी भी नजरअंदाज न करें। जरूरत पड़ने पर धन उधार भी आसानी से मिल सकता है। साथ ही संतान के मन में चल रही भावनाओं और उलझनों को समझने की कोशिश करेंगे तो परिवार में तालमेल और बेहतर होगा।
3 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
आज का दिन आपको योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ने का संकेत दे रहा है। यदि आप हर काम सोच-समझकर करेंगे तो सफलता निश्चित रूप से मिलेगी। आपकी पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग बन रहे हैं, जिससे आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। परिवार में यदि किसी सदस्य के विवाह को लेकर अड़चनें थीं, तो उनके दूर होने से घर का माहौल खुशियों से भर जाएगा। यात्रा के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है, जो आगे चलकर लाभदायक साबित होगी। काम से जुड़ी यात्रा भी संभव है और यह आपके लिए नए अवसर लेकर आएगी। हालांकि किसी बात को लेकर परिवार में हल्की कहासुनी हो सकती है, इसलिए संयम से काम लेना बेहतर रहेगा।
4 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
आज आप अपने कामकाज और जीवनशैली दोनों में सुधार लाने की कोशिश करेंगे और यही प्रयास आपको आगे बढ़ाएंगे। परिवार में किसी नए सदस्य के आगमन की खबर माहौल को खुशनुमा बना सकती है। यदि विवाह से जुड़ी कोई रुकावट चल रही थी तो उसके दूर होने के संकेत हैं। पिताजी की सलाह आज आपके लिए खास मायने रखेगी, इसलिए उनकी बातों को गंभीरता से सुनना लाभदायक रहेगा। कार्यक्षेत्र में किसी सहयोगी से महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है और आपके सुझावों से वरिष्ठ भी प्रभावित होंगे। दिन कुल मिलाकर सकारात्मक ऊर्जा और प्रगति का अहसास कराएगा।
5 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
आज का दिन आपके जीवन में सुख-सुविधाओं में वृद्धि का संकेत दे रहा है। नया वाहन खरीदने या घर के लिए कोई उपयोगी चीज लेने का विचार बन सकता है। यदि आप किसी काम के लिए लोन लेने की सोच रहे थे तो उसमें भी आसानी हो सकती है। हालांकि सरकारी कार्यों में थोड़ी देरी या बाधा आ सकती है, इसलिए धैर्य रखना जरूरी होगा। आप किसी मित्र की मदद के लिए आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं, जिससे रिश्ते और मजबूत होंगे। पुराने लेन-देन से जुड़ा कोई मुद्दा फिर सामने आ सकता है, जिसे समय रहते सुलझाना बेहतर रहेगा।