Aaj Ka Rashifal: आज 12 मई को सर्वार्थ सिद्धि योग के साथ चंद्रमा का गोचर कुंभ राशि में शाम 7 बजकर 55 मिनट तक रहेगा फिर इसके बाद यह मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। साथ ही आज पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र रहेगा।
12 मई को ग्रहों-नक्षत्रों के संयोग कई तरह के योग बनेंगे जिससे कुछ राशि वालों को उनको भाग्य का साथ मिलेगा। अधूरे कार्यो में गति मिलेगी। लाभ के अवसरों में इजाफा देखने को मिलेगा। आय में बेहतर सुधार दिखाई देगा। आर्थिक स्थिति पिछले दिनों के मुकाबले बेहतर रहेगी। ऐसे में आइए जानते हैं 12 मई के दैनिक राशिफल में सभी राशियों के सितारे क्या कह रहे हैं।
2 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
आज आपके चारों तरफ खुशियों का माहौल रहेगा और आपके अच्छे कामों की सराहना भी होगी। शायद कोई पुरस्कार भी मिल जाए। ऑफिस में आपकी मेहनत रंग लाएगी और बॉस आपसे खुश नजर आएंगे। संतान को दी गई जिम्मेदारी वह बखूबी निभाएगी। सेहत में भी सुधार दिखेगा। बस ध्यान रखें, आपका भला सोचने का स्वभाव कुछ लोगों को गलत समझ आ सकता है। परिवार की छोटी टेंशन प्यार से सुलझ जाएगी।
3 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
आज नौकरीपेशा लोगों के लिए शानदार दिन है। प्रमोशन या तरक्की की खबर दिल खुश कर देगी। आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। जीवनसाथी के साथ शॉपिंग का मजा ले सकते हैं। लेकिन किसी भी फैसले में जल्दबाजी भारी पड़ सकती है। निवेश करते समय खासकर शेयर मार्केट में एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
4 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
आज का दिन सामान्य लेकिन मौके से भरा है। नई प्रॉपर्टी लेने का विचार मन में आ सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में पूरा फोकस रखना होगा। कोई दोस्त किसी बात पर नाराज हो सकता है, इसलिए शब्दों का ध्यान रखें। जल्दबाजी से बचें, वरना परेशानी बढ़ सकती है। परिवार में शादी से जुड़ी अड़चन दूर होने की खुशी मिलेगी।
5 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
आज का दिन सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी का संकेत दे रहा है। आप अपने लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में खर्च कर सकते हैं। संतान की कोई इच्छा पूरी करने का मन बनेगा। लेकिन किसी अजनबी पर भरोसा करना नुकसान दे सकता है। राजनीति या बड़े फैसलों में सोच-समझकर कदम बढ़ाएं।