Aaj Ka Rashifal 08 February:दैनिक राशिफल की गणना के अनुसार आज सभी 12 राशियों में से ज्यादातर राशि वालों के लिए दिन खुशनुमा रहेगा। एकादशी तिथि, मृगशिर्षा नक्षत्र और वैधृति योग में कई राशि वालों को मनचाहा परिणाम प्राप्त होगा। लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। संतान की की तरफ से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। वहीं कुछ राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला साबित हो सकता है। आचार्य मानस शर्मा बता रहे हैं चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए आज का राशिफल
2 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। दोस्तों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे, लेकिन आपको अपने डिसीजन को सोच समझ कर लेना होगा, नहीं तो आपका कोई भारी नुकसान हो सकता है। आपको किसी दूर रह रहे परिजन से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आप अपने बिजनेस को विदेशों तक फैलाने की कोशिश में कामयाब रहेंगे, लेकिन आप किसी काम में उसके नीति व नियमों को ध्यान रखकर ही आगे बढ़े।
3 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपको आपकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ समय बिताएंगे। आप उन्हें कहीं शॉपिंग पर लेकर जाने की योजना बना सकते हैं। आपके घर में यदि कुछ काम पेंडिंग पड़े थे, तो उन्हें भी पूरा करने के लिए आपको समय निकालना होगा। आपकी माताजी आपको ससुराल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकती हैं। आपकी बेवजह क्रोध करने की आदत के कारण परिवार के सदस्य आपसे नाराज रहेंगे। यदि आपने कोई लोन अप्लाई किया था, तो वह भी आपको मिल सकता है।
4 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। संतान को तरक्की करते देख आपको खुशी होगी। आप किसी नई नौकरी को ज्वाइन कर सकते हैं। परिवार में लोगों की बातों को समझना होगा। आपकी कुछ नया करने की आदत आपकी इनकम को बढ़ाएगी और आप किसी सहयोगी के साथ कोई पार्ट टाइम कार्य कर सकते हैं। दूरसंचार के साधनों से लाभ होगा। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। आपको दिनचर्या को बेहतर करना होगा।
5 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन राजनीति में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहेगा। आपके कामों से आपके जूनियर भी आपसे काफी खुश रहेंगे। आप अपनी जिम्मेदारियों को भी आसानी से निभाएंगे। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग किसी बड़े नेता से मिल सकते हैं। आपका कोई दोस्त आपसे लंबे समय बाद मिल सकता है। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों को पहचानने की आवश्यकता है। आप किसी से मांग कर यदि वाहन चलाएंगे, तो उसमें दुर्घटना होने की संभावना है।