फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal 31 March: मेष, वृषभ और कन्या समेत तीन राशि वालों को मिल सकते हैं नए अवसर,जानें आज का राशिफल

Mon, 31 Mar 2025 06:41 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 31 Mar 2025 06:41 AM IST
सार

Today Rashifal in Hindi: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 31 मार्च 2025 का राशिफल...

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction 31 March 2025 mesh mithun kark singh kanya kumbh
31 मार्च का राशिफल - फोटो : adobe stock
Aaj Ka Rashifal 31 March: आज 31 मार्च, सोमवार का दिन है। हिंदू पंचांग के अनुसार आज चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है। आज देवी दुर्गा के दूसरे स्वरूप मां ब्रह्राचारिणी की पूजा-आराधना का दिन है। आज के दैनिक राशिफल की बात करें तो आज के दिन कुछ राशि वालों को फायदा मिलने की अच्छी संभावना है। भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा जिससे आर्थिक स्थिति में इजाफा होगा।  कार्यक्षेत्र में आपको अपने अनुभव का लाभ मिलेगा। आय के नए-नए स्त्रोत बनेंगे । वहीं कुछ राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला साबित होगा।


राशिफल की गणना करते समय समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं। आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित 31 मार्च का राशिफल...

Weekly Horoscope (31 March To 06 April): इस सप्ताह सात राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, बनेंगे बिगड़े काम

Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction 31 March 2025 mesh mithun kark singh kanya kumbh
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए समस्याओं से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ नए अवसर मिलेंगे। संतान के साथ आप कुछ समय बातचीत करने में व्यतीत करेंगे, जिससे आपको उनके मन में चल रही बातों को जानने का मौका मिलेगा। आप यदि किसी की भलाई के लिए आगे आएंगे, तो लोग इसे आपका स्वार्थ समझेंगे। आप राजनीति के काम में बहुत ही सोच समझकर हाथ बढ़ाएं। आपको कोई बहलाने फुसलाना की कोशिश कर सकता है।

Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction 31 March 2025 mesh mithun kark singh kanya kumbh
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सुख-सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपका कोई काम समय से पूरा न होने से आपकी समस्याएं बढ़ेंगी। आपको किसी दूर रह रहे परिजन की याद सता सकती है। रचनात्मक कार्यों में आपकी खूब रुचि रहेगी। आपको किसी बात को मिल बैठकर सुलझाना होगा। आप अपने घर के कामों के लिए भी अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। आपको आपका कोई मित्र किसी काम को लेकर गलत सलाह दे सकता है। जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें अपनी मेहनत को जारी रखना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction 31 March 2025 mesh mithun kark singh kanya kumbh
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आप बुद्धि और विवेक से निर्णय लेकर लोगों को हैरान करेंगे। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई-लिखाई में आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए गुरुजनों का पूरा साथ मिलेगा। आप जीवनसाथी से भविष्य को लेकर किसी योजना पर बातचीत कर सकते हैं। आपको कोई पैरों से संबंधित समस्या हो सकती है। यदि ऐसा हो, तो आप उसे छोटा ना समझे। आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा।
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction 31 March 2025 mesh mithun kark singh kanya kumbh
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहने वाला है। आपको काम को लेकर उलझने अधिक रहेंगी। परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं। माता-पिता का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। भाई-बहन आपके कामों में पूरा साथ देंगे। आपको काम के साथ-साथ परिवार के सदस्यों के लिए भी समय निकालना होगा, नहीं तो वह नाराज हो सकते हैं। आप धन को लेकर रुके हुए कामों को करने के लिए परेशान रहेंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed