Aaj Ka Rashifal 03 March: आज फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है और चंद्रमा मेष राशि में स्थित है। अश्विनी नक्षत्र में आज के दिन कुछ राशि वालों को अच्छा लाभ मिलने के योग हैं। आपके लिए अचानक से लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपकी शौक मौज की चीजों में वृद्धि होगी और आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। वहीं आज कुछ राशि वालों को अपने शत्रुओं से सावधान रहना होगा। आचार्य मानस शर्मा बता रहे हैं चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए आज का राशिफल।
राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।
इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं। आचार्य मानस शर्मा बता रहे हें चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 03 मार्च का राशिफल।
March Grah Gochar: मार्च में कई बड़े ग्रहों की चाल में होगा बदलाव, इन राशियों को मिल सकते हैं अपार धनलाभ के योग
2 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहने वाला है। आपकी लंबे समय से रुकी हुई योजनाएं पूरी होगी। आपको अपने कामो के साथ-साथ परिवार के सदस्यों के लिए भी समय निकालना होगा। आप किसी के कहने में या दिखावे में आकर अत्यधिक धन खर्च करने से बचे। आपको कोई निर्णय जल्दबाजी में नहीं लेना है। प्रेम व सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। वैवाहिक जीवन में खुशियां भरपूर रहेगी। आपको अपने कामों को समय से पूरा करना होगा।
3 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अचानक से लाभ दिलाने वाला रहेगा। जो लोग नौकरी में बदलाव की योजना बना रहे हैं, तो उनके प्रयास बेहतर रहेंगे। आपको किसी से कोई बात बोलने से पहले सोचना होगा। आप किसी प्रॉपर्टी को लेकर कोई लोन अप्लाई करेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा। आपको वाहन थोड़ा सावधान रहकर चलना होगा, नहीं तो कोई दुर्घटना हो सकती है। आपकी शौक मौज की चीजों में वृद्धि होगी और आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है।
4 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सुख-सुविधाओं को बढ़ाने वाला रहेगा। आपको अपने आसपास रह रहे शत्रुओं से सावधान रहना होगा। पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपको किसी काम को लेकर अपने भाइयों से सलाह लेनी पड़ सकती हैं। आप अपने किसी मित्र की मदद के लिए आगे आएंगे, जिससे आपको खुशी होगी। परिवार में किसी सदस्य को रिटायरमेंट मिलने से उनके लिए कोई सरप्राइज पार्टी का आयोजन हो सकता है।
5 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मौज मस्ती से भरा रहने वाला है। आप दूसरों के मामले में सोच समझकर बोले। आपको अपने ज्ञान को बढ़ाने की आवश्यकता है। घर में किसी नये मेहमान का आगमन हो सकता है। आप नयी चीजों की खरीदारी करेंगे। आपको किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर नहीं करनी है। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक उत्सव में जा सकते हैं। आप किसी काम में जल्दबाजी दिखाएंगे, तो इससे आपको नुकसान हो सकता है।