Aaj Ka Rashifal 26 March: आज बुधवार, 26 मार्च का दिन है। आज द्वादशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र और सिद्ध योग का संयोग है। आज के दिन चंद्रमा मकर राशि में संचरण कर रहे हैं। दैनिक राशिफल की गणना के मुताबिक आज कई राशि वालों को कार्यक्षेत्र में सफलताएं मिलेंगी। लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। कुछ चिंताओं से मुक्ति मिलेगी। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के अवसर मिलेंगे। वहीं कुछ राशि वालों के लिए दिन मिलाजुला और सतर्कता बनाए रखना होगा।
राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।
इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं। आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित 26 मार्च का राशिफल...
Weekly Horoscope (24 to 30 March): इस सप्ताह पांच राशि वालों के पूरे होंगे सभी काम, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
2 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
मेष राशि के जातक के लिए आज का दिन कामकाज के मामले में अच्छा रहने वाला है। आप काम को लेकर भागदौड़ में लगे रहेंगे और अपने बिजनेस की योजनाओं को आगे तक लेकर जाएंगे। संतान किसी नए कोर्स में दाखिला ले सकती हैं। आपका आस-पड़ोस में किसी बात को लेकर कहासुनी होने की संभावना है। आप अपने किसी काम को दूसरे के भरोसे ना छोड़े और आप अपने घर किसी नये इलेक्ट्रॉनिक आइटम को लेकर आ सकते हैं।
3 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
वृषभ राशि के जातक अपने शत्रुओं पर आसानी से विजय प्राप्त कर सकेंगे। वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याओं से आपको छुटकारा मिलेगा। आपको अपने कामों में समस्या आ रही थी, तो वह भी दूर होंगी आपके किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। जो लोग सिंगल हैं, उनकी अपने साथी से मिलने का मौका मिलेगा। आपको किसी विरोधी की बातों में आने से बचना होगा।
4 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
मिथुन राशि के जातकों के ऊपर काम का दवाब अधिक रहेगा। परिवार के सदस्यों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। राजनीतिक में सामाजिक कार्यक्रमों में आपको जुड़ने का मौका मिलेगा। परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी मांगलिक कार्यक्रम को करने की योजना बना सकते हैं। आपको किसी नए काम में सोच समझकर हाथ बढ़ाना होगा। कार्यक्षेत्र में कोई आपको कोई बहलाने की कोशिश कर सकता है।
5 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन ऊर्जावान रहने वाला है। आप यदि पार्टनरशिप में कोई काम करेंगे, तो वह आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी धार्मिक कार्यक्रम में आपको सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आपके चारो ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको बेवजह किसी बात को लेकर क्रोध नहीं करना है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों की अपने साथी से खूब पटेगी। आपका कोई पुराना लेनदेन चुकता होगा।