फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal: मिथुन, कन्या और धनु राशि वालों को होगा अचानक लाभ, पढ़ें दैनिक राशिफल

Wed, 26 Feb 2025 05:12 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 26 Feb 2025 05:12 AM IST
सार

Today Rashifal in Hindi: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 26 फरवरी 2025 का राशिफल...

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction 26 February 2025 mesh mithun kark singh kanya kumbh
दैनिक राशिफल- 26 फरवरी का राशिफल - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं। आचार्य मानस शर्मा बता रहे हें चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 26 फरवरी का राशिफल।

Weekly Horoscope (24 Feb To 2 March) : सभी 12 राशि वालों के लिए सप्ताह कैसा रहेगा ? पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction 26 February 2025 mesh mithun kark singh kanya kumbh
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती से भरा रहने वाला है। आपको अपनी इनकम को बढ़ाने के तरीकों पर ध्यान देना होगा। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको किसी राजनीति में पड़ने से बचना होगा। आसपास में यदि कोई वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो, तो उसमें भी आप शांत रहें, नहीं तो आपकी लड़ाई झगड़े बढ़ सकते हैं। जीवनसाथी आपके कामों में आपका पूरा सहयोग देंगे, जिससे आपके काम आसानी से पूरे होंगे।
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction 26 February 2025 mesh mithun kark singh kanya kumbh
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। कामकाज के सिलसिले में आपको आना जाना लगा रहेगा। आपकी आय के सोर्स बढ़ेंगे। आपका डूबा हुआ धन भी आपको मिल सकता है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा भी दूर होगी। आपकी किसी नए काम को करने की इच्छा जागृत हो सकती है। आपको अपने पिताजी से पारिवारिक बिजनेस को लेकर बातचीत कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction 26 February 2025 mesh mithun kark singh kanya kumbh
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी नई संपत्ति की प्राप्ति के लिए रहेगा। वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। पार्टनरशिप में कोई काम करना आपके लिए अच्छा रहेगा। यदि आपको किसी बात को लेकर असमंजस चल रहा था, तो वह भी दूर होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए खुशियां भरपूर रहेंगी। आपको अपने किसी मित्र के लिए कुछ रूपयों का इंतजाम करना पड़ सकता है। संतान को तरक्की करते देख आपको खुशी होगी। भाई बहनों से आपके रिश्ते बेहतर रहेंगे।
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction 26 February 2025 mesh mithun kark singh kanya kumbh
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको कोई पुरस्कार मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को ट्रांसफर मिलने से एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। किसी अजनबी पर भरोसा करना आपको नुकसान देगा। वाहन की अकस्मात खराबी के कारण आपका धन खर्च भी बढ़ सकता है, लेकिन आपको किसी से वादा सोच समझकर करना होगा, तभी वह उसे पूरा कर सकेंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed