फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal: इन चार राशि वालों की इच्छाएं होंगी पूरी और मिलेगा भाग्य का पूरा साथ, जानें दैनिक राशिफल

Tue, 25 Mar 2025 06:22 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 25 Mar 2025 06:22 AM IST
सार

Today Rashifal in Hindi: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 25 मार्च 2025 का राशिफल...

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction 25 March 2025 mesh mithun kark singh kanya kumbh
25 मार्च का राशिफल - फोटो : adobe stock

Aaj Ka Rashifal 25 March:आज मंगलवार, 25 मार्च का दिन है और हिंदू पंचांग के अनुसार आज एकादशी तिथि है। आज के दैनिक राशिफल की बात करें तो जो ज्योतिषीय गणना के अनुसार कुछ राशि वालों को धन लाभ के अच्छे अवसर मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल करने में कामयाबी मिलेगी। कुछ राशि वालों को आज भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा, वहीं कुछ के लिए दिन मिलाजुला और कष्टकारक भी रह सकता है।



राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं। आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित 25 मार्च का राशिफल...

Weekly Horoscope (24 to 30 March): इस सप्ताह पांच राशि वालों के पूरे होंगे सभी काम, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction 25 March 2025 mesh mithun kark singh kanya kumbh
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। जीवनसाथी को आप किसी नए बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं। आपके परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में अकस्मात गिरावट आने से आपकी भागदौड़ लगी रहेगी। आपको अपने आर्थिक प्रयासों में तेजी लानी होगी। आप किसी पूजा-पाठ आदि का अपने घर में आयोजन कर सकते हैं। आप किसी की कहीसुनी बातों पर भरोसा बिल्कुल ना करें। राजनीति की ओर कदम बढ़ा रहे लोगों को कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा।
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction 25 March 2025 mesh mithun kark singh kanya kumbh
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए पारिवारिक रिश्तों में मजबूती लेकर आएगा। आपकी आय के सोर्स बढ़ेंगे। आप अपनी जरूरत की आवश्यकताओं की पूर्ति आसानी से कर सकेंगे, लेकिन आप पारिवारिक कामों को कल पर न टालें। आपके घर के किसी सदस्य को आज सम्मान की प्राप्ति हो सकती हैं। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिलेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction 25 March 2025 mesh mithun kark singh kanya kumbh
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन नौकरीपेशा जातकों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको आज कुछ कर्ज उतारने में कठिनाइयां आएंगी। आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव रहने से आपका मन परेशान रहेगा। सामाजिक कार्यक्रमों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। गृहस्थ जीवन जी रहे लोगों की अपने साथी से खटपट होने की संभावना है। आप किसी से मांगकर वाहन ना चलाएं, नहीं तो कोई दुर्घटना होने की संभावना है। भाईचारे की भावना आपके मन में रहेगी। आपको किसी नए काम में सोच समझकर हाथ बढ़ाना होगा।
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction 25 March 2025 mesh mithun kark singh kanya kumbh
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप अपने कामों में कुछ बदलाव करेंगे, तो आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप किसी नई संपत्ति भूमि-वाहन आदि की खरीदारी करने की प्लानिंग कर सकते हैं। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। आपको अपने भाइयों से संपत्ति को लेकर लड़ाई-झगड़ा होने की संभावना है। आपके घर किसी मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी शुरू हो सकती हैं। आपको किसी से कोई वादा सोच समझकर करना होगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed