फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal: मिथुन और तुला राशि वालों के लिए बेहद खास रहेगा दिन, पढ़ें अन्य राशियों का हाल

Sat, 22 Feb 2025 06:46 AM IST
मेघा कुमारी आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Sat, 22 Feb 2025 06:46 AM IST
सार

Today Rashifal in Hindi: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 22 फरवरी 2025 का राशिफल...

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction 22 February 2025 mesh mithun kark singh kanya kumbh
22 February Ka Rashifal - फोटो : अमर उजाला
Aaj Ka Rashifal 22 February: 

आज फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है। इस तिथि पर ज्येष्ठा नक्षत्र और हर्षण योग का संयोग रहेगा। वहीं आज मन का कारक ग्रह चंद्रमा धनु राशि में संचरण करेंगे।। आज का दिन दैनिक राशिफल की गणना के मुताबिक कुछ राशि वालों के लिए बहुत ही शानदार रहने वाला है। आज कुछ राशि वालों को भाग्य का अच्छा साथ और अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। इसके अलावा कुछ राशि वालों को आज सेहत संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आचार्य मानस शर्मा बता रहे हैं चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction 22 February 2025 mesh mithun kark singh kanya kumbh
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आपको पारिवारिक जीवन में चल रही समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। आपका व्यवसाय भी पहले से बेहतर रहेगा, उसमें आप कुछ नई योजनाओं की शुरुआत करेंगे। आपको कोई सरकारी टेंडर भी मिलने की संभावना है। आप अपने कर्ज को उतारने की भी कोशिश में लगे रहेंगे। रुका हुआ धन मिल सकता है। आप अपने पिताजी से यदि कोई वादा करें, तो उसे समय रहते पूरा करने की कोशिश करें, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं।

Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction 22 February 2025 mesh mithun kark singh kanya kumbh
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपकी निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी, लेकिन पारिवारिक विवादों के कारण आपका मन थोड़ा परेशान रहेगा, जिससे आपका मन काम करने में भी कम लगेगा। आप किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी की योजना बना सकते हैं। आप अपने मित्रों के साथ किसी पार्टी आदि को कर सकते हैं, जिससे आपके मन में चल रही टेंशनों से भी आपको काफी हद तक छुटकारा मिलेगा। जीवनसाथी आपके कामो में आपका पूरा साथ देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction 22 February 2025 mesh mithun kark singh kanya kumbh
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। लेकिन आप अपने आलस्य को त्याग कर आगे बढ़े और किसी दूसरे पर डिपेंड न रहें। पार्टनरशिप में यदि आपने किसी काम की शुरुआत की थी, तो उसमें आपको पार्टनर पर पूरी निगरानी बनाकर रखनी होगी। जीवनसाथी के साथ मिलकर आप संतान के भविष्य को लेकर किसी योजना में धन लगा सकते हैं। सरकारी काम यदि आपका लंबे समय से अटका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है।
Maha Shivratri 2025: महाशिवरात्रि पर इन मूलांक के लोगों पर बरसेगी भगवान शिव की कृपा, सभी कार्य होंगे पूर्ण
 

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction 22 February 2025 mesh mithun kark singh kanya kumbh
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज आपको अपने कामों में लापरवाही करने से बचना होगा। आपकी सेहत भी थोड़ी कमजोर रहेगी। वाणी की सौम्यता आपको बनाए रखनी होगी, तभी आप लोगों से अपने काम आसानी से निकलवा सकेंगे। संतान को यदि आप कोई जिम्मेदारी देंगे, तो वह उस पर खरी उतरेगी। आपका कोई काम बिगड़ते बिगड़ते रह सकता है। आपको किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर नहीं करनी है। आप अपने बिजनेस को विदेशों तक ले जाने की कोशिश में लगे रहेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed