फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pitra Dosha: पितृ दोष के कारण व्यक्ति को झेलने पड़ते हैं ये पांच कष्ट, संतान को तरस जाते हैं लोग

Fri, 21 Feb 2025 01:26 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Fri, 21 Feb 2025 01:26 PM IST
सार

पितृ दोष के कारण व्यक्ति को जीवन में विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि पितृ दोष के कारण लोगों को किन-किन समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन
Pitru Dosha Side Effects pitra dosha remedies in hindi pitra dosh se kya hota hai
पितृ दोष से होने वाले पांच कष्ट - फोटो : Amar Ujala
Pitru Dosha Side Effects: सनातन धर्म में पितरों का विशेष स्थान माना गया है, इसलिए हर शुभ कार्य में उनकी पूजा की जाती है। विवाह, जनेऊ जैसे महत्वपूर्ण अवसरों पर पितरों को आमंत्रित किया जाता है, क्योंकि उनके आशीर्वाद से संतान और परिवार का कल्याण होता है। यदि पितर अप्रसन्न हो जाते हैं, तो व्यक्ति को जीवन में विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ता है। कई बार पूरा परिवार पितृ दोष से प्रभावित हो सकता है, और ऐसी मान्यता है कि इसका प्रभाव सात पीढ़ियों तक बना रहता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि पितृ दोष के कारण व्यक्ति को किन-किन समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

 

Shukrawar Ke Upay: शुक्रवार की रात को करें ये अचूक उपाय, कभी नहीं होगी धन की कमी

Shani Dev Ki Puja: जानें शनिदेव को तेल चढ़ाने की सही विधि, इस मंत्र के जाप से बरसेगी कृपा

Pitru Dosha Side Effects pitra dosha remedies in hindi pitra dosh se kya hota hai
पितृ श्राप से होने वाली समस्याएं - फोटो : Adobe Stock
पितृ श्राप से होने वाली समस्याएं
संतानहीनता

जिन लोगों पर पितृ दोष या पितरों का श्राप होता है, वे संतान सुख से वंचित रह सकते हैं। ऐसी मान्यता है कि जो व्यक्ति अपने पूर्वजों को तृप्त नहीं करता, उसे संतान प्राप्ति का सौभाग्य नहीं मिलता, जिससे उसका वंश आगे नहीं बढ़ता।
 
Pitru Dosha Side Effects pitra dosha remedies in hindi pitra dosh se kya hota hai
पितृ श्राप से होने वाली समस्याएं - फोटो : Adobe stock photos
आर्थिक संकट
पितृ दोष से प्रभावित व्यक्ति आर्थिक परेशानियों का सामना करता है। ऐसे लोग धन, सुख-संपत्ति और समृद्धि से वंचित रहते हैं तथा जीवनभर आर्थिक संघर्ष झेलते हैं।

घर में बरकत का अभाव
जिन परिवारों पर पितृ दोष होता है, वहां उन्नति की गति रुक जाती है। मेहनत करने के बावजूद अपेक्षित सफलता नहीं मिलती, कार्यों में बाधाएं आती हैं और योजनाएं सफल नहीं हो पातीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Pitru Dosha Side Effects pitra dosha remedies in hindi pitra dosh se kya hota hai
पितृ श्राप से होने वाली समस्याएं - फोटो : Freepik.com
स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं
पितरों की नाराजगी के कारण परिवार में कोई न कोई सदस्य हमेशा बीमार रहता है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां बनी रहती हैं, दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है और परिवार के सदस्य लगातार शारीरिक कष्ट झेलते हैं।

घर में अशांति
पितृ दोष से प्रभावित घरों में पारिवारिक कलह, आपसी विवाद, झगड़े और तनाव की स्थिति बनी रहती है। वैवाहिक जीवन में बाधाएं आती हैं और पति-पत्नी के बीच मतभेद बढ़ते हैं। इसके अलावा व्यापार में असफलता और धन की हानि भी पितृ दोष के प्रभाव मानी जाती है।
विज्ञापन
Pitru Dosha Side Effects pitra dosha remedies in hindi pitra dosh se kya hota hai
पितृ दोष निवारण के उपाय - फोटो : अमर उजाला
पितृ दोष निवारण के उपाय
पितरों की कृपा प्राप्त करने के लिए तर्पण, श्राद्ध और दान जैसे कर्म करना आवश्यक माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यदि सही विधि से इन अनुष्ठानों को किया जाए, तो पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।

 



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed