Aaj Ka Rashifal 20 February: आज फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि और गुरुवार का दिन है। आज के दिन विशाखा नक्षत्र और ध्रुव योग का शुभ संयोग है। आज के दैनिक राशिफल की बात करें तो आज कुछ राशि वालों को भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। धन लाभ के अवसरो में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ा पद मिलने से खुशी होगी। रोजगार की तलाश करने वालों को खुशखबरी मिल सकती है। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को अच्छी सफलता मिलेगी। वहीं कुछ राशि वालों के लिए आज का दिन मिला जुला रहने वाला साबित हो सकता है। आचार्य मानस शर्मा बता रहे हैं चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए आज का राशिफल
राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।
इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
2 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ नए कामों को करने के लिए रहेगा। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। जीवनसाथी कामों में आपका पूरा साथ देंगे। आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लग सकती है। वैवाहिक जीवन में आपके लिए जीवनसाथी कोई सरप्राइज लेकर आ सकते हैं। आप किसी पार्ट टाइम कार्य को करने के लिए समय आसानी से निकाल सकेंगे।
3 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको इधर-उधर खाली बैठकर समय व्यतीत करने से अच्छा कि आप अपने कामों पर ध्यान लगाएं। आपको कोई बदलाने फुसलाने की कोशिश कर सकता है, इसलिए किसी के कहने में आकर कोई इन्वेस्टमेंट ना करें। ऑनलाइन यदि आप शॉपिंग करते हैं, तो उसमें आपको कोई नुकसान होने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ा पद मिलने से खुशी होगी।
4 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कामों को सोच समझकर करने के लिए रहेगा। रोजगार की तलाश में लगे लोगों को किसी मित्र की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको अपने कामों को समझदारी दिखाते हुए पूरा करने की आवश्यकता है। परिवार में आपसी सामंजस्य की कमी होने के कारण वाद-विवाद खड़े होंगे, जो आपकी टेंशन को बढ़ाएंगे। आपको अपनी संतान से किए हुए वादे को पूरा करना होगा।
5 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अक्समात लाभ दिलाने वाला रहेगा। शेयर मार्केट में आपको इन्वेस्टमेंट करना अच्छा रहेगा। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोग किसी बचत की योजना में धन लगा सकते हैं। आपको अपने भाई व बहनों से प्रॉपर्टी को लेकर कुछ लड़ाई-झगड़े में नहीं पड़ना है। आप कुछ नई सोच का लाभ उठाएंगे। आपका कोई प्रोजेक्ट यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो उसकी शुरुआत हो सकती है। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को अच्छी सफलता मिलेगी।