Aaj Ka Rashifal 16 March: आज 16 मार्च 2025 को चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है। आज के दिन चंद्रमा कन्या राशि में संचरण कर रहे हैं। आज के दिन ग्रह-नक्षत्रों के शुभ योग के चलते बहुत ही सुंदर योग बना हुआ है। आज के दैनिक राशिफल की बात करें तो आज के दिन कई राशि वालों को धन लाभ के बेहतर अवसर प्राप्ति होंगे। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। वहीं कुछ राशि वालों के लिए दिन मिलाजुला तो कुछ को सतर्क रहना होगा।
राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।
इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं। आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित 16 मार्च का राशिफल...
Weekly Horoscope (17 to 23 March): इस सप्ताह इन पांच राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
2 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा। परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। वैवाहिक जीवन में आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको किसी से कोई लेनदेन पूरी लिखापढ़ी करके करना बेहतर रहेगा, नहीं तो आपकी समस्याएं बढ़ेगी। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। आपका कोई बिजनेस का रुका हुआ काम पूरा होगा।
3 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए जल्दबाजी में कोई काम करने से बचने के लिए रहेगा। आपको कोई पुरस्कार मिलने से आपके मन में खुशियां रहेगी। आपको किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर नहीं करनी है। आपको किसी की कोई बात बुरी लगने से आपका मन परेशान रहेगा। आपको घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपको अपनी किसी बात के लिए कार्यक्षेत्र में झूठा साबित किया जा सकता है।
4 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खर्चों से भरा रहने वाला है। आपके खर्च आपकी टेंशनों को बढ़ाएंगे। आपको किसी की कोई बात बुरी लगने से आपका मन खुश रहेगा। रोजगार की तलाश में लगे लोगों की समस्याएं बढ़ेगी। आप अपने कामों में सोच समझकर बदलाव करें। आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा। कोई विरोधी आपको अपनी बातों में बहलाने फुसलाने की कोशिश करेगा। आपका कोई पुराना लेनदेन आपके लिए समस्या बन सकता है।
5 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ नया करने के लिए रहेगा। आप अपनी जिम्मेदारियों को भी आसानी से पूरा करेंगे। आपकी सुख-सुविधाएं बढ़ने से खुशियां भी भरपूर रहेगी। आप किसी पर अधिक भरोसा ना करें। आप मन में चल रही उलझनों को लेकर अपने पिताजी से बातचीत कर सकते हैं। आपके घर किसी पूजा-पाठ का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपका कुछ नया करने की कोशिश रंग लाएगी। आपको अपनी सेहत पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है।