फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal: तुला और वृश्चिक वालों के लिए दिन अच्छा जबकि मेष और सिंह राशि वाले रहें सावधान

Tue, 15 Apr 2025 05:56 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 15 Apr 2025 05:56 AM IST
सार

Today Rashifal in Hindi: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 15 अप्रैल 2025 का राशिफल...

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction 15 April 2025 mesh mithun kark singh kanya kumbh
15 अप्रैल का राशिफल - फोटो : अमर उजाला

Aaj Ka Rashifal 15 April: आज 15 अप्रैल है और हिंदू पंचांग के अनुसार आज वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है।  आज के दिन चंद्रमा  चंद्रमा तुला राशि में रहेंगे । ज्योतिष गणना के अनुसार आज का दिन व्यापार और करियर के लिहाज़ से कई लोगों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है। पुराने रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं और रिश्तों में आई दूरियाँ भी कम होंगी। वाहन चलाते समय या यात्रा करते हुए थोड़ी सावधानी ज़रूरी है, क्योंकि दिन में हल्की परेशानियां आ सकती हैं। कुल मिलाकर, दिन प्रगति और सुविधाओं में बढ़ोतरी वाला रहेगा, बस धैर्य और सतर्कता बनाए रखें।


राशिफल की गणना करते समय समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं। आचार्य मानस शर्मा बता रहे हैं चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 15 अप्रैल का राशिफल।

Weekly Horoscope 14 To 20 April: इस सप्ताह इन सात राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction 15 April 2025 mesh mithun kark singh kanya kumbh
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आपकी कोई आदत को लेकर जीवनसाथी आपसे नाराज रहेंगे, लेकिन आप अपने खानपान पर पूरा ध्यान दें, क्योंकि आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव रहने से मन परेशान रहेगा। विद्यार्थियों को कोई स्कॉलरशिप आदि मिल सकती है। आपकी मेहनत रंग लाएगी। माताजी आपकी किसी बात को लेकर नाराज रहेंगी। आपको बाहर के कामों के साथ-साथ घर के कामों को करने के लिए भी समय निकालना होगा।
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction 15 April 2025 mesh mithun kark singh kanya kumbh
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपकी कोई रुकी हुई डील फाइनल होगी और पार्टनरशिप में भी आज आपको अच्छे बेनिफिट मिलेंगे। आपकी अच्छी सोच से आप अच्छा लाभ कमाएंगे, लेकिन आपको किसी से कोई बात सोच समझकर बोलनी होगी, नहीं तो उन्हें कोई बात बुरी लग सकती है। परिवार में बेवजह की कहासुनी होने से रक्त संबंधी रिश्तों में दूरियां सकती हैं। आपको इस पर पूरा ध्यान देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction 15 April 2025 mesh mithun kark singh kanya kumbh
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज आपको आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलना बेहतर रहेगा, क्योंकि आपकी इनकम तो बेहतर होगी, लेकिन आपके खर्च अधिक रहेंगे, जिससे आपकी समस्याएं बढ़ेगी। आपको अपने गुप्त शत्रुओं से भी सावधान रहने की आवश्यकता है। आपके आसपास में कोई लड़ाई झगड़ा हो सकता है, जिसमें आपको पड़ने से बचना होगा। आप किसी मकान आदि की खरीदारी कर सकते हैं, जिसके लिए आप लंबे समय से प्रयास कर रहे थे।

Weekly Horoscope 14 To 20 April: इस सप्ताह इन सात राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल


 
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction 15 April 2025 mesh mithun kark singh kanya kumbh
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए समस्याओं से भरा रहने वाला है। आपको परिवार वाले वरिष्ठ सदस्यों की बातों को सुनकर कोई निर्णय लेना बेहतर रहेगा। परिवार का कोई सदस्य नौकरी के लिए घर से दूर जा सकता है। आपको अपनी वाणी व व्यवहार पर संयम बनाए रखना होगा। आपकी किसी पुरानी गलती से पर्दा हो सकता है। जीवनसाथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे, ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed