{"_id":"681ee800e4e945529d0825b9","slug":"aaj-ka-rashifal-daily-horoscope-prediction-11-may-2025-mesh-mithun-kark-singh-kanya-kumbh-2025-05-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aaj Ka Rashifal 11 May: मकर, कुंभ और मीन राशि वालों को मिल सकती है कोई बड़ी खुशखबरी, पढ़ें दैनिक राशिफल","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Aaj Ka Rashifal 11 May: मकर, कुंभ और मीन राशि वालों को मिल सकती है कोई बड़ी खुशखबरी, पढ़ें दैनिक राशिफल
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Sun, 11 May 2025 05:00 AM IST
सार
Today Rashifal in Hindi: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 11 मई 2025 का राशिफल...
विज्ञापन
1 of 13
11 मई का राशिफल
- फोटो : adobe stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Aaj Ka Rashifal 11 May: आज 11 मई, रविवार का दिन है। वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर चंद्रमा तुला राशि में संचरण कर रहे हैं। आज के दिन कई राशि वालों को इच्छाओं की पूर्ति होगी। कुछ राशि वालों को शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। लाभ के भरपूर मौके मिलेंगे। लंबे समय तक कार्यो में सफलता मिलेगी। आज के दिन नौकरीपेशा जातकों को नौकरी में सफलता मिल सकती है। लाभ के भरपूर मौके मिलेंगे। वहीं कुछ राशि वालों को सतर्क रहना होगा
राशिफल की गणना करते समय समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।
इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं। आचार्य मानस शर्मा बता रहे हैं चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 11 मई का राशिफल।
मेष आज का राशिफल (Aries Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए जल्दबाजी में कोई काम करने से बचने के लिए रहेगा। आपको संतान पक्ष की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। व्यापार कर रहे लोग अपने व्यापार को विदेशों तक फैलाने की कोशिश करेंगे। नौकरीपेशा जातकों के ऊपर उच्च अधिकारियों की कृपा बनी रहेगी। वाणी की सौम्यता आपको बनाए रखनी होगी।आपको किसी नए काम की शुरुआत सोच समझकर करनी होगी।
3 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ आज का राशिफल (Taurus Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए किसी मन की इच्छा की पूर्ति के लिए रहेगा। आप अपने कामों को लेकर भागदौड़ अधिक करेंगे। आप किसी काम को लेकर योजना बनाकर चले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखना होगा और आप बेवजह के कामों को लेकर क्रोध न करें। आपके कामों में यदि रुकावट आ रही थी, तो वह आपकी मेहनत से दूर होती दिख रही है। आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही रही थी, तो वह भी दूर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन आज का राशिफल (Gemini Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए जो प्रयास करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेंगे। काम को लेकर यदि आपको कुछ समस्याएं आ रही थी, तब वह भी दूर होंगी। आपकी संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी की और आपको अपने काम के लिए कोई पुरस्कार मिल सकता है। राजनीति की ओर कदम बढ़ा रहे लोगों को कुछ बड़े नेताओं से मिलने का मौका मिलेगा। आपको अपने माता-पिता की सेहत के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
5 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कर्क आज का राशिफल (Cancer Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। भाई-बहनों को आपका पूरा सहयोग मिलेगा। आप यदि कोई निवेश करेंगे, तो उसमें आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपको अपने आप पड़ोस में हो रहे हैं वाद-विवाद में पड़ने से बचना होगा। किसी कानूनी मामले में आपको सफलता मिलेगी, लेकिन आपका धन खर्च अधिक करना होगा। आपके कुछ नए विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे। आपकी कला और कौशल में सुधार आएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।