Aaj Ka Rashifal 01 May: आज मई माह का पहला दिन है और हिंदू पंचांग के अनुसार आज वैशाख माह शुक्ल पक्ष चतुर्थी तिथि है। आज के दिन बने शुभ योग के चलते कुछ राशि वालों को लाभ के भरपूर मौके मिलेंगे। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। अधूरे पड़े कार्यों में सफलता मिलने के योग हैं। लाभ के भरपूर मौके मिलेंगे। वहीं दूसरी तरफ कुछ राशि वालों के लिए दिन मिलाजुला साबित हो सकता है।
राशिफल की गणना करते समय समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।
इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं। आचार्य मानस शर्मा बता रहे हैं चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 01 मई का राशिफल।
2 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। संतान किसी प्रतियोगिता में सफलता हासिल कर सकती है। नौकरी में कार्यरत लोगों को काम ना मिलने से उनका मन थोड़ा परेशान रहेगा। आप परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपको एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी व्याग्रता बढ़ सकती है। आप यदि कहीं घूमने-फिरने जाएं, तो अपने माता-पिता से आशीर्वाद लेकर जाएं।
Weekly Horoscope 28 April To 04 May: मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह
3 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए इनकम को बढ़ाने वाला रहेगा। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा। आपको बिजनेस में कामों से भी इनकम हो सकती है। आपका कोई कानूनी मामला सुलझेगा जो आपको खुशी देगा। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई-लिखाई में आ रही समस्याओं को लेकर अपने गुरुजनों से बातचीत कर सकते हैं। माताजी से आप किसी जरूरी काम को लेकर बातचीत कर सकते हैं और आपकी सेहत पहले से बेहतर रहेगी।
4 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। परिवार में किसी सदस्य को नई नौकरी मिलने से कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। आपको अपने सहकर्मियों का पूरा साथ मिलेगा। छोटे बच्चे आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं। आपको अपने बॉस से कोई भी ऐसी बात नहीं बोलनी है, जोकि उन्हें बुरी लगे। जो लोग नया व्यवसाय करने की सोच रहे हैं, उनके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।
5 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए वाणी और व्यवहार पर संयम बनाए रखने के लिए रहेगा। जीवनसाथी को किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती हैं। आप अपने परिवार में छोटे बच्चों के साथ कुछ समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपको अपने मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। आप किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर करने से बचें। आपको राजनीति में सोच-समझकर कदम बढ़ाना होगा। आपको यदि किसी दूसरी नौकरी का ऑफर आ रहा है, तो आप उसमें बहुत ही सोच समझकर अमल करें।