फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Guru Gochar 2025: देवगुरु बृहस्पति करेंगे मिथुन राशि में प्रवेश, इन राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ

Wed, 30 Apr 2025 02:11 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 30 Apr 2025 02:11 PM IST
सार

Guru Gochar 2025: देवगुरु बृहस्पति अभी वृषभ राशि में गोचर कर रहे हैं और आने वाली 14 मई को यह मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे।

विज्ञापन
Guru Gochar 2025 Know Date time auspicious effects on zodiac signs
गुरु का मिथुन राशि में गोचर 14 मई 2025 - फोटो : adobe stock
Guru Gochar 2025: मई का महीना ज्योतिष शास्त्र के नजरिए से बहुत ही खास रहने वाला है। शनि के मीन राशि में गोचर करने के बाद अब 14 मई को देवगुरु बृहस्पति मिथुन राशि में प्रवेश करने वाले हैं। गुरु के गोचर करने से इसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में गुरु ग्रह को सुख, समृद्धि, ज्ञान, संतान और धर्म का कारक माना गया है। गुरु का गोचर एक साल में होता है। यानी करीब एक वर्ष में गुरु एक से दूसरी राशि में गोचर करते हैं। आपको बता दें देवगुरु बृहस्पति अभी वृषभ राशि में गोचर कर रहे हैं और आने वाली 14 मई को यह मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। मिथुन राशि पर राजकुमार ग्रह बुध का स्वामित्व होता है। गुरु के मिथुन राशि में गोचर करने से कुछ राशियों पर इसका शुभ और सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। आइए जानते है गुरु के गोचर करने से किन राशि वालों को सबसे ज्यादा लाभ मिल सकता है। 
Guru Gochar 2025 Know Date time auspicious effects on zodiac signs
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए आगामी 14 मई को होने वाला गुरु का गोचर बहुत ही शुभ और लाभकारी साबित होगा। गुरु का यह गोचर आपकी राशि से कर्म भाव यानी दशम स्थान से गोचर होगा। ऐसे में इस राशि के जातकों को करियर-कारोबार में अच्छी खासी तरक्की मिल सकती है। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के बेहतरीन अवसर मिलने के योग हैं। करियर-कारोबार में तरक्की के अच्छे योग हैं। आय में वृद्धि के अच्छे संकेत हैं। सुख-सुविधा और शांति में बढ़ोतरी के योग हैं। लाभ के भरपूर मौके मिलेंगे। जो लोग अविवाहित हैं उनके लिए विवाह के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। 

Shanidev: इस तरह के काम करने पर शनिदेव देते हैं कष्ट, जीवन में आती है तरह-तरह की पीड़ा

Guru Gochar 2025 Know Date time auspicious effects on zodiac signs
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
14 मई को गुरु का मिथुन राशि में गोचर तुला राशि के जातकों के लिए बहुत ही लाभकारी साबित होगा। आपके लिए गुरु का गोचर कुंडली के भाग्य के स्थान पर होगा जिससे आपको अपने हर कार्यक्षेत्र में भाग्य का साथ मिलेगा। धर्म-कर्म की तरफ रूझान बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति में पहले के मुकाबले बेहतर परिणाम की प्राप्ति होगी। प्रेम संबंधों और वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी।

Rahu Gochar: 18 साल बाद शनि की राशि में गोचर करें राहु,इन राशियों पर होगी धन की बरसात

विज्ञापन
विज्ञापन
Guru Gochar 2025 Know Date time auspicious effects on zodiac signs
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए गुरु का मिथुन राशि में गोचर अच्छा रहेगा। लाभ के मौके में इजाफा होगा। आपकी राशि में गुरु का गोचर चौथे भाव यानी भौतिक सुख-सुविधाओं और मकान-वाहन के भाव में होगा। धन लाभ के मौके में वृद्धि के योग हैं। करियर-कारोबार में योजनाएं सफल होंगी। 

Favourite Zodiac Signs of Guru Grah: इन राशियों पर गुरु बृहस्पति का आशीर्वाद, मिलती है सुख और समृद्धि




 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed