फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal 8 July: मेष और मिथुन समेत इन 3 राशि वालों को मिल सकते हैं बेहतर अवसर, पढ़ें दैनिक राशिफल

Sat, 08 Jul 2023 07:29 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 08 Jul 2023 07:29 AM IST
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 8 July 2023 Know Today Horoscope Daily Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
8 जुलाई का राशिफल - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें-

Aaj Ka Rashifal 8 July 2023 Know Today Horoscope Daily Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए एक से अधिक स्रोतों से आय दिलाने वाला रहेगा। आपको किसी नए वाहन की खरीदारी करते समय पिताजी से बातचीत अवश्य करनी होगी। साझेदारी में आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं।  आपको किसी भी काम को छोटा या बड़ा सोचकर नहीं करना है। बिजनेस कर रहे लोग अपनी डीलों को बहुत ही सोच विचारकर फाइनल करें। आपके साथी आपकी किसी बात का बुरा मान सकते हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई बेहतर अवसर हाथ लग सकता है।

Aaj Ka Rashifal 8 July 2023 Know Today Horoscope Daily Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी वाद विवाद से दूर रहने के लिए रहेगा। आप कुछ विशेषकर दिखाने की कोशिश में दिन का काफी समय व्यतीत कर देंगे। काम के सिलसिले में आपको किसी छोटी दूरी की यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। सामाजिक परिस्थितियों को आप समझकर आगे चले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। जो लोग संतान की शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर परेशान चल रहे है, वह उनके गुरुजनों से बातचीत कर सकते हैं। आपको अपने मन की किसी इच्छा को अपने माताजी से जाहिर करेंगे, जिसे वह पूरी भी अवश्य करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 8 July 2023 Know Today Horoscope Daily Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए तरक्की के नए-नए मार्ग खोलेगा। व्यापार कर रहे लोगों को किसी पुरानी गलती से शपथ लेनी होगी। यदि आपकी किसी अपरिचित व्यक्ति से मुलाकात हो, तो आप उनसे बातचीत करते समय सावधानी बरते और कार्यक्षेत्र में आपको कोई लंबे समय से चल रही समस्या से आपको छुटकारा मिलेगा। परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। आप आज यदि किसी नए काम की शुरुआत पिताजी से पूछकर करेंगे, तो आपके लिए अच्छा रहेगा।

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 8 July 2023 Know Today Horoscope Daily Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला रहेगा। जीवनसाथी के साथ यदि रिश्तों में कुछ कड़वाहट आ गई थी, तो वह भी आज दूर होगी। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। आपके घर आज किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जिससे आपका धन खर्च भी बढ़ेगा। परिवार में लोग आपकी बातों का पूरा मान रखेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके कुछ विरोधी आपके खिलाफ रहने के कारण आपको परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। आप नौकरी के साथ-साथ किसी पार्ट टाइम कार्य को करने की योजना बनाएंगे, तो आपकी वह इच्छा आज पूरी हो सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed