फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal : वृषभ, कन्या और मकर राशि वालों को धन लाभ और पद प्रतिष्ठा में होगी वृद्धि, पढ़ें दैनिक राशिफल

Thu, 06 Jul 2023 07:08 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 06 Jul 2023 07:08 AM IST
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 6 July 2023 Know Today Horoscope Daily Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
aaj ka rashifal - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें-

Aaj Ka Rashifal 6 July 2023 Know Today Horoscope Daily Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रहेगा और आप व्यवसाय में मन मुताबिक लाभ न कमाने के कारण भी अपने दैनिक खर्च आसानी से निकाल पाएंगे। परिवार में कोई वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, जिससे आपका मन परेशान रहेगा। यदि किसी काम को लेकर लंबे समय से परेशान चल रहे थे, तो वह पूरा हो सकता है। आपको किसी मामले में अनुभवी व्यक्ति से सलाह ले, तो आपके लिए लाभदायक रहेगा। बिजनेस कर रहे लोगों को  किसी को साझेदार बनाने से बचना होगा। जो लोग विदेश जाने की इच्छा रखते हैं, उनकी यह इच्छा पूरी हो सकती है।
Aaj Ka Rashifal 6 July 2023 Know Today Horoscope Daily Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको एक खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी और पार्टनरशिप में किसी काम को करने में आप पार्टनर की सलाह मशवरा अवश्य करें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में चल रही समस्या को यदि नजरअंदाज किया, तो वह कोई बड़ी बीमारी बन सकते हैं। आप यदि किसी से धन उधार लेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा, जो लोग सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत हैं, उन्हें आज अपने साथियों से सावधान रहना होगा, नहीं तो वह उन्हे खराब करने की कोशिश कर सकते हैं। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 6 July 2023 Know Today Horoscope Daily Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बिजनेस के मामले में कमजोर रहने वाला है। व्यवसाय में आपको अपनी सहयोगियों पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचना होगा। यदि आपने नौकरी में कार्यरत लोगों ने अपने कामों में जल्दबाजी दिखाई, तो आपसे कोई गलती हो सकती है और उनके जूनियर उनका कोई नुकसान भी करा सकते हैं। आपको बिजनेस के मामले में अच्छा लाभ मिलेगा। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से आपका कामकाज बढ़ सकता है। आपको जीवनसाथी से किए हुए वादे को पूरा करना होगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से किए हुए वादे को पूरा करना होगा। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे धन उधार मांगने आ सकता है।

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 6 July 2023 Know Today Horoscope Daily Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए कुछ समस्या लेकर आने वाला है। परिवार की कलह आज आपके लिए सिरदर्द बनेगी और आपको किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। यदि आपको कोई काम करना पड़े आप उसमें जल्दबाजी बिल्कुल ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। यदि आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो उसमें अपने कीमती सामानों को सुरक्षा अवश्य करें, नहीं समस्या हो सकती है। संतान पक्ष की ओर से आप आज कोई खुशखबरी आ सकती है और आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed