फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal: वृषभ, सिंह और मीन राशि वालों को कार्यों में मिलेगी सफलता,धन लाभ के अवसरों में भी वृद्धि

Fri, 04 Oct 2024 06:44 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Fri, 04 Oct 2024 06:44 AM IST
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 4 October Know Today Horoscope Predictions for Aries Taurus Virgo Leo in Hindi
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं। 

यह दैनिक राशिफल चंद्र राशि पर आधारित है।

Aaj Ka Rashifal 4 October Know Today Horoscope Predictions for Aries Taurus Virgo Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज आप कार्यक्षेत्र में अपनी अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे। लोग आपके दिए गए सुझावों का स्वागत करेंगे, लेकिन जो विद्यार्थी किसी कंपटीशन की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें अपने प्रयासों को जारी रखना होगा। संतान के साथ कुछ समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपको अपने सहयोगियों से मित्रों जैसा व्यवहार करना होगा। आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलवाएगी, लेकिन कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर कोई गलत आरोप लग सकता है, जिसमें आपको अपनी बात लोगों के सामने अवश्य रखनी होगी।
 
Aaj Ka Rashifal 4 October Know Today Horoscope Predictions for Aries Taurus Virgo Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन राजनीति में कार्यरत लोगों के लिए बेहतर रहने वाला है। यदि आपने पहले कुछ कर्ज लिया ले रखा था, तो उसे भी आप काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे। आपके परिवार का कोई सदस्य नौकरी के लिए घर दूर जा सकता है। आपको एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी व्याकाग्रता बढ़ेगी। आपको थोड़ा सोच समझकर चलने की आवश्यकता है। अविवाहित जातकों के लिए कोई बेहतर रिश्ता आ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 4 October Know Today Horoscope Predictions for Aries Taurus Virgo Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए जिम्मेदारियों से काम करने के लिए रहेगा। आप अपनी जिम्मेदारियों के प्रति लापरवाही बिल्कुल ना दिखाएं और आपको कुछ नए इन्वेस्टमेट से लाभ मिलने की पूरी संभावना है। आप परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर भागदौड़ में लगे रहेंगे। परिवार में किसी मागंलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 4 October Know Today Horoscope Predictions for Aries Taurus Virgo Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए तरक्की की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आप अपने कामों को लेकर बिल्कुल ढील नहीं देंगे और आपको जो काम मिलेगा, उसे पूरा करने में जुटे रहेंगे। जो लोग डिजाइनिंग या फिर मार्केटिंग का व्यवसाय करते हैं, उन्हें मेहनत अवश्य करनी होगी। आपको गृहस्थ जीवन में चल रही समस्याओं से काफी हद तक छुटकारा मिलेगा। आपकी कोई पुरानी गलती परिवार का सदस्यों के सामने आ सकती है, जिसके लिए आपको उनसे माफी मांगनी पड़ेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed