फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal: वृषभ, कर्क और सिंह राशि वालों को मिल सकती है कोई खुशखबरी, पढ़ें दैनिक राशिफल

Mon, 30 Sep 2024 06:33 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 30 Sep 2024 06:33 AM IST
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 30 September Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal

राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं। 

यह दैनिक राशिफल चंद्र राशि पर आधारित है।

Aaj Ka Rashifal 30 September Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। नौकरी में आपके प्रयास बेहतर रहेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी के साथ कुछ रोमांटिक समय व्यतीत करेंगे। आपको किसी काम को लेकर बाहर जाना पड़ सकता है और परिवार में किसी सदस्य की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती हैं। आप कुछ टेंशन में रहेंगे, जिस कारण आपके व्यवहार में भी बदलाव आएगा, जिससे आपके जीवनसाथी से आपके बेवजह के वाद विवाद हो सकता है, उसमें आपको थोड़ा शांत रहने की आवश्यकता है।

Aaj Ka Rashifal 30 September Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है, जो लोग आयात निर्यात का व्यवसाय करते हैं, उन्हें अपने व्यवसाय से बेहतर रिजल्ट मिलने वाले हैं। आपको किसी नए काम को करके खुशी होगी, लेकिन आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाने की भी पूरी कोशिश करें। छोटे बच्चों के लिए आप कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। जीवनसाथी की आपसे खटपट होने की संभावना है। यदि ऐसा हो, तो आप उन्हे मनाने की पूरी कोशिश करें। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 30 September Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज आपको अपने खर्चों को लेकर सावधान रहना होगा। आपके बढ़ते खर्च आपको परेशान करेंगे। आपकी इनकम तो अच्छी रहेगी, लेकिन खर्च बढ़ने से आप उस इनकम का इतना मजा नहीं ले सकेंगे। आपको कुछ टेंशन रहने वाली है। आपके सहयोगी कामों में आपका पूरा साथ देंगे। आपके विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे। आपको आज मनपसंद भोजन करने को मिलेगा, जिससे आपका मन खुश रहेगा। आपको बिजनेस में भी कोई बड़ा जोखिम लेने से बचना होगा।
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 30 September Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए पैतृक संपत्ति मिलने से खुशी होगी। नौकरी को लेकर आप कोई महत्वपूर्ण कदम उठा सकते हैं और आपके बॉस आपके कामों से खुश रहेंगे। आपको किसी नई नौकरी के मिलने की भी संभावना है। परिवार में कोई सदस्य नौकरी के लिए घर से दूर जा सकता है। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलना होगा। आपका कोई सरकारी काम में भी अटका हुआ था, तो वह पूरा हो सकता है। आपको अपने मित्र के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम करना पड़ सकता है। सरकारी योजनाओं में अपने निवेश करेंगे, तो वह भविष्य में आपके लिए कोई बेहतर लाभ लेकर आएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed