फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बुध-शुक्र और शनि के मूल त्रिकोण में होने से बना राजयोग, इन राशि वालों की सभी इच्छाएं होंगी पूरी

Sun, 29 Sep 2024 03:06 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 29 Sep 2024 03:06 PM IST
विज्ञापन
saturn mercury and venus in mool trikon and make rajyog
मूल त्रिकोण राजयोग - फोटो : अमर उजाला

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों की दशा और चाल का प्रभाव हर एक व्यक्ति के जीवन पर अवश्य ही पड़ता है। ग्रह एक निश्चित अंतराल पर अपनी-अपनी अवधि के दौरान राशि और नक्षत्र परिवर्तन करते हैं। ग्रहों के राशि परिवर्तन करने से दूसरे ग्रहों के साथ युति होती है जिससे कई तरह के राजयोग का निर्माण करते हैं। कुछ ही ऐसा ही योग इस समय बना हुआ है। आपको बता दें शनि अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में विराजमान हैं। शनि के साथ दूसरा ग्रह शुक्र भी अपनी मूल त्रिकोण राशि तुला और वाणी के कारक ग्रह बुध भी अपनी मूल त्रिकोण राशि कन्या में मौजूद हैं। इस तरह से तीन प्रमुख ग्रहों के अपनी-अपनी मूल त्रिकोण राशि में होने से त्रिकोण नामक राजयोग का निर्माण हुआ है। इस तरह से इस त्रिकोण राजयोग बनने से कुछ राशि के जातकों के करियर, नौकरी और व्यापार में अच्छा खासा लाभ मिलने की संभावना है। आइए जानते हैं वह कौन-कौन सी राशियां हैं।

saturn mercury and venus in mool trikon and make rajyog
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए त्रिकोण राजयोग का बनना बहुत ही शुभ और लाभकारी साबित होगा। शनि, शुक्र और बुध के अपनी-अपनी मूल त्रिकोण राशि में आने से मेष राशि के जातकों को कोई बहुत बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। आपके जो काम पिछले कई दिनों से नहीं पूरे हो पा रहे थे उनमें अब सफलता मिलने की अच्छी संभावना है। आय के नए-नए स्त्रोत देखने को मिलेंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। व्यापार को लेकर कुछ नई योजनाएं बन सकती हैं। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक लाभ के अच्छी संभावना है। आपको पैतृक संपत्ति मिलने के योग हैं जिसके कारण आपके खाते में अच्छा खासा धन एकत्रित हो सकता है। परिवार में खुशियां और आपसी मेल जोल रहेगा। 

saturn mercury and venus in mool trikon and make rajyog
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला राशि
तुल राशि के जातकों के लिए तीन प्रमुख ग्रहों का एक साथ त्रिकोण में होना किसी तरह के वरदान से कम नहीं है। शुक्र का तुला राशि में होने से मालव्य राजयोग का निर्माण हो रहा है। ऐसे इस राशि के जातकों के लिए अच्छी सफलता मिलने के योग हैं। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आपके लाभ के अवसरों में बेतहाशा वृद्धि संभव है। नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में अच्छे काम के बदौलत प्रमोशन और वेतन में वृद्धि के योग हैं। जो लोग बेरोजगार हैं उन्हें अच्छी नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। वहीं दूसरी तरफ वैवाहिक जीवन में सुख और शांति मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
saturn mercury and venus in mool trikon and make rajyog
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि
शनि का अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ यानी लग्न भाव में होने से और दो अन्य ग्रहों बुध और शुक्र का भी मूल त्रिकोण राशि में होना लाभकारी साबित हो सकता है। ऐसे में कुंभ राशि के जातकों को हर एक क्षेत्र में अच्छी सफलता मिल सकती है। जो काम काफी समय से रूके हुए थे वे अब जल्द ही पूरे हो सकते हैं। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि के योग हैं। करियर-कारोबार में तरक्की और नई ऊंचाईयों को हासिल करने का सही समय है। जीवन में मान-सम्मान और यश की प्राप्ति होगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed