फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal : तुला, वृश्चिक और धनु राशि वालों को मिलेगा आर्थिक लाभ, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल

Sun, 29 Oct 2023 12:14 AM IST
श्वेता सिंह आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sun, 29 Oct 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 29 October 2023 Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
29 अक्तूबर का राशिफल - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें-

Aaj Ka Rashifal 29 October 2023 Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप विभिन्न कार्यों में आगे बढ़ेंगे और किसी मन की इच्छा के पूर्ति होगी। आपको महत्वपूर्ण विषयों में पूरा बल मिलेगा। आप अपनी वाणी व व्यवहार में सहजता दिखाएं। किसी बात को लेकर जिद व अहंकार ना करें। आप अपनी सुख सुविधाओं के वस्तुओं का आप अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। आपका यदि कोई धन संबंधित मामला लंबे समय से अटक रहा था, तो वह भी पूरा हो सकता है। आप  किसी प्रॉपर्टी में निवेश बहुत ही सोच विचार कर करें।

Aaj Ka Rashifal 29 October 2023 Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खर्च भरा रहने वाला है। आपको जल्दबाजी में किसी काम को करने से बचना होगा। औद्योगिक योजना को गति मिलेगी। यदि आप किसी काम को लेकर दिखावे में आए, तो यह आपके लिए कोई नई समस्या खड़ी कर सकता है। यदि आपने किसी को धन उधार देने का मन बनाया है, तो रुक जाएं। आपको कुछ जरूरी मामलों में सावधान रहना होगा। अपने डेली रूटीन को बेहतर बनाए रखने की पूरी कोशिश करें। न्यायिक गतिविधियों में आप सजग रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 29 October 2023 Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए और ऊर्जावान रहने वाला है। आपके रिश्ते में ऊर्जा बनी रहेगी। आप अपने आवश्यक कार्य को समय रहते निपटाने की कोशिश करें, नहीं तो कोई गलती हो सकती हैं। आपको एक से अधिक स्त्रोतों से आय  प्राप्त होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। कामकाज की तलाश कर रहे लोगों को  कोई खुशखबरी मिल सकती है। विद्यार्थियों को अपनी इधर-उधर के कामों को छोड़कर पढ़ाई लिखाई पर पूरा फोकस करना होगा।

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 29 October 2023 Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए कोई बड़ी उपलब्धि लेकर आने वाला है। आप अपनी भावनाओं पर अंकुश लगाएं। करियर को लेकर यदि आप लंबे समय से परेशान चल रहे थे, तो उसमें आपको कुछ अच्छा  देखने को मिलेगा। आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए जो भी प्रयास करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आपको किसी जरूरी जानकारी को आज किसी बाहरी व्यक्ति से साझा करने से बचना होगा।  सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन होने से एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed