फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal: सिंह, कन्या और तुला राशि वालों को नौकरी में मिल सकते हैं अच्छे मौके, पढ़ें दैनिक राशिफल

Mon, 28 Nov 2022 07:57 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 28 Nov 2022 07:57 AM IST
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 28 November 2022 Daily Horoscope Today Read Dainik Rashifal In Hindi
dainik rashifal - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

पढ़ें- राशिफल 2023 ।  अंकज्योतिष राशिफल 2023

Aaj Ka Rashifal 28 November 2022 Daily Horoscope Today Read Dainik Rashifal In Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप लोगों का भरोसा जीत पाएंगे। शासन के कार्य में तेजी आएगी और आपको अपने सहयोगियों से सावधान रहना होगा। यदि आपने किसी संपत्ति का सौदा किया है,तो उसके चल अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांच लें। शेयर बाजार अथवा रियल एस्टेट से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन कोई खुशखबरी लेकर आ सकता है। कामकाज के मामले में आज का दिन थोड़ा धीमा रहेगा। आप अपने किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से प्रसन्न रहेंगे।
Aaj Ka Rashifal 28 November 2022 Daily Horoscope Today Read Dainik Rashifal In Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। करियर को लेकर आज आप थोड़ा परेशान रहेंगे। किसी परिवार में वरिष्ठ सदस्य की ओर से आपको कोई अच्छा मुकाम मिल सकता है। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। आपको अपने किसी मित्र के स्वास्थ्य की चिंता सता सकती है। आपकी धार्मिक कार्य के प्रति आस्था बढ़ेगी और किसी बात को बड़ों के सामने विनम्रता से रखें,तभी वह आपकी बात का मान रखेंगे और आपको परिवार में किसी सदस्य से किए हुए वादे को भी पूरा करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 28 November 2022 Daily Horoscope Today Read Dainik Rashifal In Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अक्समात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आज आपको करियर को लेकर परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। जल्दबाजी में आप कोई काम ना करें। कामकाज पर फोकस बनाए रखें। आर्थिक स्थिति कमजोर होने से आज आप थोड़ा परेशान रहेंगे,लेकिन आपको अपने किसी करीबी की बात का पूरा मान रखना होगा। बड़ों का सहयोग व सानिध्य भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। आपको किसी काम के लिए एक अक्समात यात्रा पर जाना पड़ सकता है जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। 

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 28 November 2022 Daily Horoscope Today Read Dainik Rashifal In Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज के दिन आपका वैवाहिक जीवन आनंदमय रहेगा और बिजनेस कर रहे लोग अपने बिखरे व्यापार को संभालने में लगे रहेंगे। आपको कुछ महत्वपूर्ण मामलों में परिवार में किसी सदस्य पर भरोसा करना होगा। जीवनसाथी को आज आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। आपकी स्थायित्व की भावना को बल मिलेगा,लेकिन आपकी पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि से आप प्रसन्न रहेंगे और किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। आपका कोई लेन-देन आज आपके लिए समस्या बनेगा,इसलिए अपनी आंख व कान दोनों खुले रखें,नहीं तो समस्या हो सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed