फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal: मेष, मकर और कुंभ राशि वालों को नौकरी में मौके, धन संपत्ति में इजाफे के संकेत

Tue, 28 Feb 2023 10:00 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 28 Feb 2023 10:00 AM IST
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 28 February 2023 Daily Horoscope Today Read Dainik Rashifal In Hindi
rashifal - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें-

Aaj Ka Rashifal 28 February 2023 Daily Horoscope Today Read Dainik Rashifal In Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए खुशखबरी लेकर आने वाला है, क्योंकि नौकरी में कार्यरत लोगों को तरक्की मिल सकती है और धन संपत्ति में भी इजाफा होगा। आप सामाजिक विषयों पर पूरा जोर बनाए रखेंगे। आपको किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के भी योग बनते दिख रहे हैं। आपको किसी काम के पूरा होने से साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी, लेकिन आपका अपने मन में नकारात्मक विचारों को लाने से बचना होगा, नहीं तो आपको समस्या हो सकती है। साझेदारी में किसी काम को करना आपके लिए बेहतर रहेगा।

Aaj Ka Rashifal 28 February 2023 Daily Horoscope Today Read Dainik Rashifal In Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप अपने घर परिवार में चल रहे लड़ाई झगड़े को किसी बाहरी व्यक्ति के सामने उजागर ना करें और भाई बहनों का आपको पूरा सुख मिलेगा। आप एक से अधिक स्त्रोतों से आय पाकर प्रसन्न रहेंगे और मागंलिक कार्यक्रम के होने से आज परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। रचनात्मक कार्य के प्रति भी आपकी रुचि बनी रहेगी। आपको किसी दूर रह रहे परिजन की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोग बचत की योजनाओं पर पूरा ध्यान देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 28 February 2023 Daily Horoscope Today Read Dainik Rashifal In Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप घर बाहर अपने करीबियों का भरोसा आसानी से जीत पाएंगे, लेकिन किसी बेवजह की बहस में ना पड़े, नहीं तो समस्या हो सकती है और कार्यक्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आप अपनी भावनाओं पर नियंत्रण बनाए रखें, नहीं तो आपको समस्या हो सकती है और व्यापार कर रहे लोग इधर उधर बैठकर खाली समय व्यतीत ना करें। अपने व्यापार के कामों पर ध्यान लगाएं। आपको वाणी की सौम्यता मान सम्मान दिलाएगी और माताजी यदि आपको कोई जिम्मेदारी दे, तो आपको उसे समय रहते पूरा करना होगा।

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 28 February 2023 Daily Horoscope Today Read Dainik Rashifal In Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज के दिन विद्यार्थियों के लिए बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है और आप अपनी पढ़ाई के प्रति सतर्क रहेंगे, तभी परीक्षा में सफलता हासिल करने में कामयाब रहेंगे। कामकाज की तलाश कर रहे लोगों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। लेन-देन के मामले में आप सावधानी बरतें, नहीं तो कोई आपके साथ गलत डील कर सकता है। आपका कोई महत्वपूर्ण काम आपको समय रहते पूरा करना होगा, नहीं तो बाद में आपको समस्या हो सकती है। आपको कोई गुप्त सूचना प्राप्त हो सकती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed