फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal: कर्क, सिंह और कुंभ राशि समेत इन दो राशि वालों के लिए हफ्ते का पहला दिन रहेगा शुभ

Mon, 28 Aug 2023 07:20 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 28 Aug 2023 07:20 AM IST
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 28 August 2023 Know Today Horoscope Predictions for Libra Virgo Aries Leo in Hindi
rashifal - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें-

Aaj Ka Rashifal 28 August 2023 Know Today Horoscope Predictions for Libra Virgo Aries Leo in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है, क्योंकि आपको व्यापार में मन मुताबिक लाभ मिलेगा, लेकिन आपको किसी चल अचल सम्पति संबंधित मामले में बहुत ही सावधान रहना होगा, नहीं तो कोई आपके साथ फ्रॉड कर सकता है। कुछ ठगी लोगों से आप दूरी बनाकर रखें। परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं, जहां आपकी कुछ रसुखदार लोगों से मुलाकात होगी।
Aaj Ka Rashifal 28 August 2023 Know Today Horoscope Predictions for Libra Virgo Aries Leo in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपने पहले यदि किसी को धन उधार दिया था, तो आपका वह रुका हुआ धन आपको वापस मिल सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। विधार्थियों को शिक्षा में किसी बात को लेकर कोई समस्या का सामना करना पड़ सकता है। आप परिवार के सदस्यों को लेकर जाने की योजना बना सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आप किसी से कुछ जरूरी जानकारी लीक ना होने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 28 August 2023 Know Today Horoscope Predictions for Libra Virgo Aries Leo in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा रहेगा और आपको बिजनेस में कोई नुकसान उठाना पड़ सकता है, इसलिए आप किसी योजना में बहुत ही सोच विचार कर धन लगाएं, नहीं तो बाद में आपको उससे नुकसान हो सकता है। यदि आपकी ससुराल पक्ष के व्यक्तियों से संबंधों में कुछ दरार आ गई थी, तो वह भी आज दूर होगी। जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं, वह अपने साथी को परिवार के सदस्यों से मिलवाने लेकर आ सकते हैं। आपको अपने मन की किसी इच्छा की पूर्ति होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 28 August 2023 Know Today Horoscope Predictions for Libra Virgo Aries Leo in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। व्यापार कर रहे लोगों को यदि किसी विशेष डील को लेकर समस्या चल रही थी, तो आज वह दूर होगी। आपको अपने माता-पिता से कोई बात बहुत ही सोच विचार कर करनी होगी। व्यवसाय में यदि आप कोई निर्णय लेने के लिए सोच विचार कर रहे थे, तो आपको उसमें सावधान रहना होगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं। आपने यदि जल्दबाजी में कोई निर्णय लिया, तो बाद में उसके लिए आपको पछतावा होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed