फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal 28 April : सिंह, तुला और धनु राशि वालों के लिए दिन फायदे वाला रहेगा, कुंभ राशि वाले रहें सतर्क

Fri, 28 Apr 2023 12:19 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Fri, 28 Apr 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 28 April 2023 Know Today Horoscope Daily Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
aaj ka rashifal - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें-

Aaj Ka Rashifal 28 April 2023 Know Today Horoscope Daily Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप अपनी आय और व्यय के लिए एक बजट बना कर चलेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को कोई बड़ा पद मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा, लेकिन आप परिवार में वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत करते समय वाणी की मधुरता को बनाए रखें। बिजनेस कर रहे लोग यदि किसी से धन उधार लेने की सोच रहे थे, तो वह उन्हें आसानी से मिल जाएगा। आपका कोई काम आपके लिए सिरदर्द बन सकता है।

Aaj Ka Rashifal 28 April 2023 Know Today Horoscope Daily Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में सावधानी बरतने के लिए रहेगा और आपको अपने निर्णय लेने की क्षमता का पूरा लाभ मिलेगा। किसी कानूनी मामले में आप किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह मशवरा लें। भाई- बहनों से यदि किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी, वह भी दूर होगी। आपकी किसी पुरानी गलती के लिए आपको परिवार में वरिष्ठ से माफी मांगनी पड़ सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 28 April 2023 Know Today Horoscope Daily Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए तनावग्रस्त रहने वाला है। आपको संतान के व्यवहार को देखकर समस्या बनी रहेगी और आपकी कोई प्रॉपर्टी में निवेश करने पर विचार कर सकते हैं, लेकिन आप उसमें सावधानी बरतें, क्योंकि आपको किसी पर अधिक विश्वास करना नुकसान दे सकता है। जीवनसाथी से आपकी किसी काम को लेकर बहसबाजी हो सकती है। आप अपने मित्रों के साथ किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। घर परिवार में चल रहे लड़ाई झगड़े को आप किसी बाहरी व्यक्ति के सामने ना आने दें।

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 28 April 2023 Know Today Horoscope Daily Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज आपको जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचना होगा। आपकी किसी पुराने बचपन के मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी, जिससे मिलकर आपको खुशी होगी। यदि आपने बचत संबंधी योजनाओं पर पूरा ध्यान लगाया तो आप भविष्य के लिए कुछ धन संचय करने में कामयाब रहेंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों को तरक्की मिलने से उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा, लेकिन उन्हें इस बात के लिए अहंकार नहीं करना है। आपको नए काम की शुरुआत जीवनसाथी को करा सकते हैं। शेयर मार्केट में निवेश करने वाले लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed